{"_id":"4ec16faecb2156168c652cc00dc2df4f","slug":"crime-hindi-news-291","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने युवक को पीटकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामीणों ने युवक को पीटकर मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Wed, 11 Mar 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के खजुरी गांव में ग्रामीणों ने एक युवक को पीट-पीटकर मार डाला। ग्रामीणों ने उस पर भैंस चोरी की कोशिश करने का आरोप लगाया। पुलिस ने चार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। तनाव को देखते हुए मृतक के गांव व घटना स्थल पर पीएसी तैनात की गई है। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के रायपुर भगदरा निवासी संदीप सिंह (22) की बुधवार की भोर में क्षेत्र के खजुरी गांव में लाठी डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के सुभाष चंद्र वर्मा के घर के सामने बंधी भैंस मृतक संदीप चोरी कर रहा था। आहट मिलने पर सुभाष ने शोर मचा दिया। इसके बाद भैंस चोरी करने आए युवक को ग्रामीणाें ने दबोच लिया।
लाठी डंडों से उसे तब तक पीटते रहे जब तक उसकी सांसें थम नहीं गईं। ग्रामीणों को जब एहसास हुआ कि चोरी करने आया युवक पिटाई से मरने वाला है तो आनन फानन में सुभाषचंद्र वर्मा, रामलाल, रामसुख व राजीव उसे लेकर लालगंज सीएचसी पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही ग्रामीणों के होश उड़ गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। इसके पहले उसे लेकर आए ग्रामीण वहां से भाग निकले थे। इस बीच सुभाष समेत चार लोग कोतवाली पहुंचे और मृतक युवक पर भैंस चोरी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज कर लिया लेकिन चारों को हिरासत में ले लिया। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि युवक भैंस चोरी करने आया था।
ग्रामीणों की पिटाई के बाद युवक को लेकर लोग अस्पताल जा रहे थे लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। उधर युवक के मौत की सूचना उसके गांव पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के चाचा सुरेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपी मानसिक रोगी था। वह आए दिन भटकते हुए कहीं न कहीं चला जाता था। घटना के बाद खजुरी व मृतक संदीप के गांव रायपुर भगदरा में पीएसी तैनात कर दी गई है। सीओ सीताराम ने बताया कि युवक के मौत की जांच की जा रही है। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। दोनों गांवों में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनाें ने अभी कोई तहरीर नही दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
शहर के बराछा मोड़ के समीप तार का बंडल चोरी कर रहे युवक की लोगों ने जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया। बताया गया कि तीन दिन पूर्व जगदीश ट्रेवेल्स से चोर तीन बैटरी खोल ले गए थे। उसके बाद से वहां के लोग चोरी की घटना से परेशान थे। बुधवार को चोरी कर रहे तीन युवकों को लोगों ने देख लिया। लोगों के दौड़ाने पर दो युवक वहां से भाग निकला जबकि एक युवक को दबोचकर जमकर पिटाई की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराने के बाद युवक को छोड़ दिया।