{"_id":"0980d96d5ddccc1ebc79e774a81e3edd","slug":"crime-hindi-news-290","type":"story","status":"publish","title_hn":"शातिरों ने एसटीएफ और क्राइम ब्रांच को छकाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शातिरों ने एसटीएफ और क्राइम ब्रांच को छकाया
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Wed, 11 Mar 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
जनपद की पुलिस के लिए सिरदर्द बना शातिर इनामी मुलायम एसटीएफ और क्राइम ब्रांच के हाथ से फिसल गया। उसकी तलाश में कई स्थानों की नाकेबंदी की गई, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। शातिर भंडारी के फेर में एसटीएफ ने जौनपुर व जनपद की सीमा पर भी डेरा डाले रही लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र में दिवाली के पूर्व रामगंज बाजार में सराफ के घर से लाखों रुपये व जेवरात लूटने के मामले में पुलिस ने इलाके के शातिर बदमाश मुलायम यादव के साथ ही भंडारी व उसके साथियों के नाम का खुलासा किया था। इसके बाद से पुलिस बदमाशों की तलाश में लगातार भागदौड़ कर रही है। भंडारी के ऊपर पुलिस ने इनाम भी बढ़ा दिया है। मंगलवार को लखनऊ से आई एसटीएफ ने भी कचहरी के इर्द गिर्द डेरा डाला। भनक लगते ही क्राइम ब्रांच की टीम भी पहुंच गई। एसटीएफ को मुखबिरी लगी थी कि सुल्तानपुर, जौनपुर और प्रतापगढ़ पुलिस के लिए सिरदर्द बने मुलायम और भंडारी कोर्ट में सरेंडर करने वाले हैं।
शाम तक घेराबंदी के बाद भी वे नहीं आए। इसके बाद देर रात एसटीएफ और क्राइम ब्रांच के स्वाट टीम प्रभारी मनोज शुक्ला ने कंधई, पट्टी इलाके के साथ ही जौनपुर- प्रतापगढ़ सीमा पर भी संदिग्ध वाहनों के साथ ही कुछ लोगों को पूछताछ के लिए उठाया, लेकिन वे अपराधियों के बारे में कोई विशेष जानकारी नहीं दे सके। इस बाबत क्राइम ब्रांच स्वाट टीम प्रभारी मनोज शुक्ला ने बताया कि दोनों बदमाशों की तलाश में एसटीएफ आई थी लेकिन वे मिले नहीं। पट्टी इलाके में रंगदारी, लूट की घटनाओं को अंजाम देकर जौनपुर, सुल्तानपुर में पनाह लेने वाले बदमाश की तलाश में एसटीएफ भी लगी है।