फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime

कांशीराम कॉलोनी हादसे का राज खंगालने में जुटी पुलिस

Sun, 08 Mar 2015 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sun, 08 Mar 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
crime
होली वाले दिन जोगापुर कांशीराम कॉलोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध समेत तीन बच्चों के जिंदा जलने से हुई मौत की गुत्थी सुलझाने में पुलिस जुट गई है।  एसपी रविवार को घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल की वीडियोग्राफी कराने के साथ ही आसपास के लोगों का बयान दर्ज कराया। हालांकि मामले में अभी तक कोई ठोस सुबूत नहीं मिल सका है। फिलहाल पुलिस अभी  इस घटना को आकस्मिक हादसा ही मान रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चारों की जलने से मौत होने की ही पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


पट्टी कोतवाली के नेवादा निवासी मन्नीलाल (70) और उसके नाती सोनू, मोनू  तथा नातिन इतबारी निशा की जोगापुर कांशीराम कालोनी एक कमरे में होली वाले दिन जिंदा जलने से मौत हो गई थी। दिल दहला देने वाली इस दर्दनाक घटना से कॉलोनीवासी सहमे हैं। घटना की जांच को एसपी बलिकरन सिंह यादव फोर्स के साथ सोमवार को घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान घटनास्थल वाले कमरे को खुलवाकर वीडियोग्राफी कराई गई। इसके बाद आस-पास के लोगों का बयान दर्ज कराया गया। पूछताछ व जांच में कोई सुराग न मिलने पर पुलिस वापस चली आई। जिस कमरे में हादसा हुआ वहां ताला लगा दिया गया है। फिलहाल पुलिस घटना को अभी आकस्मिक हादसा ही मान रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार घटनास्थल की वीडियोग्राफी से ही कुछ तथ्य पता लगाए जाएंगे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हत्या से संबंधित कोई खुलासा नहीं हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक चारों की जलने से मौत हुई है। एसपी सिटी ने बताया मामले की जांच की जा रही है। अभी तक मिले तथ्यों के आधार पर यह आकस्मिक हादसा ही साबित हो रहा है। फिलहाल पूरी जांच होने के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन

                  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed