फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime

विवाहिता के फांसी लगाने पर हंगामा

Sat, 13 Dec 2014 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, प्रतापगढ़ Updated Sat, 13 Dec 2014 10:36 PM IST
विज्ञापन
crime
 फांसी लगाकर जान देने वाली विवाहिता की मां व भाइयों ने बेटी के ससुराल पहुंचकर जमकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि बेटी ने फांसी नहीं लगाई बल्कि उसे मारकर टांग दिया गया है। हालांकि थाने में तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के महमदपुर सोहाग गांव निवासी विनोद कुमर निर्मल सफाईकर्मी है। उसकी पत्नी उमा देवी का शव देर शाम कमरे में पंखे से फांसी पर लटकता मिला था। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर शव को किसी तरह से नीचे उतारा। इसकी सूचना उसके मायके इलाहाबाद के खरवईं गारापुर में भी दी गई तो उन लोगों ने अगले दिन आने की बात कही। सुबह विवाहिता की मां राजकुमारी उसके तीन भाई मोनू, महेंद्र व राजेंद्र के साथ लगभग तीन दर्जन लोग पहुंचे। पहुंचते ही मायके पक्ष के लोगों ने विवाहिता के पति पर हत्या का आरोप लगाना शुरू कर दिया। काफी देर हंगामा होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उधर विवाहिता के बच्चों आदित्य (12), भूमि (5), अंशू (7) के अनुसार उसके पिता ने मां को तीन दिन पहले बेरहमी से पीटा था। एसओ एमपी त्रिपाठी ने बतया कि मामले में तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed