फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime branch takes old man in custody

सोते समय बुजुर्ग को क्राइम ब्रांच ने उठाया

Sun, 11 Sep 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sun, 11 Sep 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
crime branch takes old man in custody
पु‌ल‌िस
वर्ष 1967 में हुई घटना के मामले में वांछित चल रहे बुजुर्ग को सोते समय घर से उठा लानी वाली क्राइम ब्रांच टीम की शनिवार को खूब छीछालेदर हुई। लोगों के मांगने पर अदालत व थाने का कोई भी अभिलेख क्राइम ब्रांच नहीं दिखा सकी। इसे लेकर क्राइम ब्रांच प्रभारी व लोगों से जमकर तकरार हुई। मानधाता व जेठवारा पुलिस भी कोई कागजात नहीं दिखा सकीं।
विज्ञापन


मानधाता थाना क्षेत्र के 54 वर्षीय मोहम्मद यूनुस को शुक्रवार की रात क्राइम ब्रांच की टीम घर से सोते समय उठा लाई। परिजन अचानक पुलिसिया कार्रवाई से सहम गए। परेशान परिजनों ने अपने रिश्तेदारों को मामले से अवगत कराया। पता चला कि वर्ष 1967 की एक घटना में क्राइम ब्रांच ने यूनुस को उठाया है। शनिवार को बड़ी संख्या में लोग पुलिस लाइन पहुंचे। वे क्राइम ब्रांच प्रभारी रियाज अहमद से यूनुस के हिरासत में लेने की जानकारी करने लगे। लोगों ने कार्रवाई की बाबत अदालती वारंट की कापी मांगने लगे। जिसे लेकर आक्रोशित लोगों व क्राइम ब्रांच के प्रभारी से जमकर तकरार हुई।
विज्ञापन


हाथापाई की नौबत आने से पहले ही लोगों ने बीच-बचाव कर दिया। एसपी के हस्तक्षेप पर यूनुस को फौरी तौर पर राहत मिल गई और उसे परिजनों की सुपुर्दगी में कर दिया गया। क्राइम ब्रांच के प्रभारी रियाज अहमद का कहना था कि घटना के बाद से ही यूनुस फरार चल रहा था। अदालत से वह वांछित चल रहा है। इस बात की जानकारी के बाद उसे गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed