{"_id":"58372c864f1c1b262413cd5a","slug":"clash-to-bank-manager","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीओबी में प्रबंधक से हुई मारपीट, दरोगा से हाथापाई ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीओबी में प्रबंधक से हुई मारपीट, दरोगा से हाथापाई
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
Updated Fri, 25 Nov 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
बारात में आई महिलाओं से भिड़ गए बाइक सवार
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बैंक ऑफ बड़ौदा की गढ़ी शाखा में गुरुवार को कैश कम देने को लेकर लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया। इसके बाद शाखा प्रबंधक से मारपीट की गई। दरोगा ने बीच बचाव का प्रयास किया तो उनसे भी लोगों ने हाथापाई की। शाखा प्रबंधक ने थाने में मारपीट व कार्य में बाधा डालने की तहरीर दी है।
मानिकपुर थाना क्षेत्र के गढ़ी बैंक आफ बड़ौदा में बुधवार कैश नहीं था। गुुरवार को कैश आया तो लोगों की लम्बी लाइन लग गई। इस दौरान असरदार लोग बिना लाइन के ही अंदर आते जाते रहे और लेनदेन करते रहे। ग्रामीणों का आरोप था कि असरदार लोगों को 10 हजार रुपये और आम लोगों को दो हजार रुपये दिए जा रहे थे। इस पर ग्रामीणों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। यही नहीं बगल गांव के सुरेश सोनकर ने दो हजार रुपये देने पर शाखा प्रबंधक रंजन कुमार से बहस करनी शुरू कर दी।
बहस के दौरान बैंक में मौजूद दरोगा ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह नहीं माना। इस पर दरोगा ने उसे पीट दिया। उसकी पिटाई होते देख लोग बेकाबू हो गए। दरोगा से हाथापाई करते हुए मैनेजर से भी मारपीट की गई। हालांकि कुछ देर बाद लाठी पटककर पुलिस ने मामला शांत कराया। सुरेश सोनकर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इसके साथ ही मैनेजर ने थाने में तहरीर दे दी है। देर शाम तक मुकदमा लिखे जाने की कार्रवाई की जा रही थी।