{"_id":"5a8b132c4f1c1bfe7e8b67ed","slug":"clash-in-closing-sound","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे बंद कराने को लेकर मारपीट, तोडफ़ोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीजे बंद कराने को लेकर मारपीट, तोडफ़ोड़
प्रतापगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को कस्बे के बीठलपुर गांव निवासी विजय जायसवाल के घर इलाहाबाद से बारात आई थी। द्वारचार के समय बाराती डीजे पर थिरकते हुए पहुंचे। द्वारपूजा की रस्म समाप्तहोने के बाद नशे में धुत बाराती डांस करने लगे। काफी देर हो जाने पर घराती पक्ष के लोगों ने डीजे बंद करने के लिए कहा।
यह बात डांस कर रहे युवकों को नागवर गुजरी। गुस्साए बाराती डीजे की मशीन लाइट आदि गिराकर तोडने लगे। जिस पर घराती पक्ष के रोहित ने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी। बीचबचाव करने पहुंचे वीरेंद्र उर्फ बाबा चौरसिया के ऊपर युवकों ने लोहे की पाइप से हमला कर दिया। दोनों तरफ से मारपीट शुरू हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह शादी कराकर दुल्हन की विदाई कराई। घायल को सीएचसी ले गए, जहां पर डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
इसी तरह फतनपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर बीरापुर निवासी बड़ेलाल चौरसिया के यहां डेरवा से बारात आई थी। रात में द्वारपूजा और जयमाल की रस्म होने के बाद शादी की बैठक हो रही थी। इसी बीच बारात पक्ष के आधा दर्जन लोग धूम्रपान करनक़े लिए माचिस मांगने लगे। इसे लेकर हुई कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। घरातियों ने बारातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।