फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   city effected by bikers

शहर में रात भर बाइक सवार बदमाशों का तांडव

Thu, 20 Jul 2017 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 20 Jul 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार छह बदमाशों ने मंगलवार रात शहर में जमकर तांडव किया। हमीरपुर में तैनात सहायक कमांडेंट होमगार्ड को लूटने में नाकाम बदमाशों ने उन पर चाकू से प्रहार कर घायल कर दिया। इसके बाद स्टेशन रोड पर शिक्षक का मोबाइल व पर्स लेकर भाग निकले। इंटरसिटी ट्रेन पकड़ने जा रहे दो युवकों को भी बाइकर्स ने अपना शिकार बनाया। दहिलामऊ से दस चक्का ट्रक चुराकर बदमाश भाग निकले। शहर भर में घूम-घूम कर बदमाशों का तांडव चलता रहा और पुलिस खामोश रही। हालांकि, सुबह पुलिस ने तीन संदिग्धों को पकड़ लिया है। उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


मंगलवार रात बाइक सवार छह बदमाशों के तांडव से हर इलाका सहमा रहा। पीड़ितों की मानें तो कभी चेहरे को नकाब से बदमाश ढक लेते थे तो कभी चेहरा खोल देते थे। कोहड़ौर थाना क्षेत्र के परसुरामपुर निवासी मनमोहन शुक्ला (31) लखीमपुर में शिक्षक हैं। वह रात को काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस पकड़कर स्टेशन पहुंचे। वह अपने वाहन से घर की ओर निकले। निर्मल पैलेस तिराहे के करीब बाइक सवार तीन बदमाश पहुंचे। बदमाशों ने मनमोहन को चाकू सटा दिया और उसका मोबाइल व पर्स लूट लिया। विरोध करने पर मारापीटा। वहीं नगर कोतवाली के दहिलामऊ निवासी जेपी सिंह हमीरपुर जनपद में सहायक होमगार्ड कमांडेंट हैं। उन्हें विभागीय कार्य से लखनऊ जाना था। वह अकेले ही घर से निकले। शिवमंदिर के पास पहुंचने पर बाइक सवार दो बदमाश आए। पीछे बैठा बदमाश उतरा और बैग छीनने लगा। उसे जेपी सिंह ने धक्का दे दिया।
विज्ञापन


उसने चाकू से उन पर हमला कर दिया। वह उससे भिड़ गए, तभी दूसरे बदमाश ने तमंचा तान दिया। तब वह पीछे हटे, लेकिन बैग ले जाने में बदमाश नाकाम रहे। इसके बाद बदमाशों ने बलीपुर में प्रचार सामग्री चिपका रहे रंजीत कुमार, सोहन निवासी टक्करगंज को पीट दिया। कानपुर जाने के लिए इंटरसिटी ट्रेन पकड़ने जा रहे करनपुर निवासी प्रेमलाल को एमडीपीजी कालेज के करीब बदमाशों ने रोक लिया। पहले उसे पीटा और उसका मोबाइल लेकर भाग निकले। नगर कोतवाली के दहिलामऊ निवासी वसीम अहमद ने अपनी दस चक्का ट्रक घर के करीब खड़ा किया था। रात में बदमाश ट्रक चुरा ले गए। घटना की सूचनाएं मिलने के बाद पुलिस बदमाशों की धरपकड़ में लग गई। करीब आधा दर्जन संदिग्ध लोगों को कोतवाली पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए मोहनगंज चौकी प्रभारी की ड्यूटी कोतवाली मोबाइल पर लगी थी। रात में बदमाशों के लूटपाट करने की खबर मिलने पर कोतवाली मोबाइल की टीम बदमाशों के पीछे-पीछे भागती रही। चोर आगे-आगे और पुलिस पीछे-पीछे भाग रही थी। चोर सिपाही के खेल में शहर से गुजरने वाले लोग लुटते रहे। हालांकि, पुलिस का दावा है कि घटना को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों को दबोच लिया गया है।

नगर कोतवाली के दहिलामऊ निवासी वसीम बुधवार सुबह ट्रक चोरी की शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचा। उसका आरोप है कि तहरीर लेना और मुकदमा दर्ज करना तो दूर पुलिस ने उसे दुत्कार कर भगा दिया। पुलिसकर्मियों ने कहा कि खुद ही ट्रक चोरी कराकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने आ रहे हो। पुलिस के व्यवहार से ट्रक मालिक सहम गया और वहां से चला गया। घटना की बाबत वसीम ने जिलाध्यक्ष विजय सिंह को अवगत कराया। उन्होंने घटना के सिलसिले में पुलिस अधिकारियों से बात की। कोतवाली पुलिस के रवैये पर लोगों में आक्रोश है।


मंगलवार रात शहर में लूट, छिनैती की घटनाओं से बौखलाई पुलिस संदिग्धों की धरपकड़ करती रही। बुधवार शाम कोतवाली पुलिस ने अंबेडकर चौराहे से पांच संदिग्ध लोगों को दबोच लिया। सभी को जीप में लादकर अपने साथ कोतवाली ले गई, जहां सभी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed