फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   City couple miscreants looted Srerah

शहर में बदमाशों ने सरेराह दंपति को लूटा

Fri, 13 Mar 2015 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Fri, 13 Mar 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
रिश्तेदारी जा रहे दंपति को बाइक सवार बदमाशों ने शुक्रवार देर रात शहर स्थित कंपनी बाग के पास लूट लिया। पीड़ित ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की है।  पुलिस हवा में तीर चलाती रही और वारदात अंजाम देकर बदमाश आराम से फरार हो गए। फतेहपुर निवासी जितेन्द्र श्रीवास्तव की जिले में तैनात एक न्यायालयकर्मी के घर रिश्तेदारी है। शुक्रवार रात करीब सवा नौ बजे वह पत्नी के साथ बस से अंबेडकर चौराहे  पर उतरा। वहां एक दुकान से मिठाई खरीदने के बाद  पैदल ही जजेज कॉलोनी की ओर जाने लगा।
विज्ञापन


वह जैसे ही  कंपनीबाग के पास पहुंचा कि एक बाइक पर सवार तीन युवक उसकी पत्नी का बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में करीब चार तोला सोने के जेवरात व बीस हजार रुपये  नकद थे। घटना की जानकारी पीड़ित ने पुलिस को दी। चंद कदम दूर स्थित सिविललाइन चौकी पुलिस को पहुंचने में 15 मिनट का समय लग गया। बदमाशों की तलाश में पुलिस शहर के गलियों की खाक छानती रही पर उसके हाथ उनकी परछाईं तक नहीं लगी। मामले में प्रभारी कोतवाल बलिराम मिश्र ने कहा कि घटना की जानकारी है। वह बदमाशों की पकड़ने के लिए सिपाहियों से शहर में कांबिंग करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed