फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   child thrown in canal murders

दुधमुंह का कत्ल कर नहर में फेंका

Tue, 03 Mar 2015 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Tue, 03 Mar 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
child thrown in canal murders
दुधमुंहे बालक का कत्ल कर दरिंदों ने नहर में शव फेंक दिया। बालक का शव नहर में देख इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर रात शव की पहचान हो गई। मृतक की मां ने बताया कि चौक के करीब अज्ञात युवक उसका बच्चा छीनकर भाग गया था।
विज्ञापन


रानीगंज थाना क्षेत्र के आमापुर बोर्रा निवासी सुबोध पांडेय की पत्नी सुमन कई दिन पहले अपने मायके कांधरपुर थाना कोहंडौर गई थी। मंगलवार की सुबह वह अपने चार माह के बेटे यश को लेकर ससुराल के निकली थी। टेंपो से भैरोपुर अड्डे पर उतरकर तहसील सदर के पास घर जाने के लिए दूसरी टेंपो पकड़ने के लिए चल पड़ी। चौक घंटाघर के करीब बच्चे के रोने पर वह उसे दूध पिलाने के लिए रुक गई। इसी दौरान एक युवक पहुंचा और उसके हाथ से बच्चा छीनकर जेल रोड की ओर भाग निकला।
विज्ञापन

 इससे वह सहम गई। बाद में लोगों को आपबीती सुनाई लेकिन उसकी किसी ने मदद नहीं किया। दोपहर बाद नगर कोतवाली के भुपियामऊ चौकी क्षेत्र के अंतर्गत गौरीशंकर मंदिर के करीब गाजीपुर ड्रेन में एक बालक का शव उतराता हुआ लोगों ने देखा। इस बात की खबर लगते ही इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर इलाकाई पुलिस पहुंची और ग्रामीणों से जानकारी के बाद शव को कब्जे में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो मासूम बालक के चेहरे व गले पर चोट के निशान थे। ग्रामीण बच्चे की हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात नौ बजे सुमन कोतवाली पहुंची और बच्चे के चोरी होने की खबर पुलिस को दी। बच्चा गायब होने की बात सुनते ही भुपियामऊ चौकी प्रभारी वजीउल्ला भागकर कोतवाली पहुंचे और सुमन को बच्चे की शिनाख्त कराने के लिए मर्चरी ले गए। बच्चे को देखते ही सुमन बिलख पड़ी और कलेजे के टुकडे़ को अपने सीने से लगा लिया। किसी तरह उससे बच्चे को अलग कर पुलिस घटना की छानबीन करने लगी। शहर कोतवाल बलिराम मिश्रा ने बताया कि महिला से पूछताछ हो रही है। दुधमुंहे बालक की हत्या किसने और क्यूं की। इसकी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed