फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   child died in accident

शादी समारोह से लौट रहे दंपति की कार ट्रक से टकराई, बच्ची की मौत

Tue, 18 Dec 2018 12:13 AM IST
pratapgarh Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 18 Dec 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
child died in accident
accident - फोटो : अमर उजाला
 लखनऊ में शादी समारोह से लौट रहे दंपति की गाड़ी सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। इससे दंपति समेत उनकी दो बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास के लोगों ने सभी को कार से बाहर निकाला। थोड़ी देर में पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को कुंडा सीएचसी में भर्ती कराया जहां एक बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया। इसके साथ ही सभी को प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



प्रयागराज के तेलियरगंज निवासी विवेक सिंह (35) पुत्र धीरेंद्र सिंह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ लखनऊ एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। भोर में वह वहां से लौट रहे थे। मानिकपुर थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव के पास करीब सात बजे कार सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई।
विज्ञापन



इससे इसमें मौजूद विवेक सिंह, उनकी पत्नी आकांक्षा (32), पुत्री ईसर (3) व दो माह की पुत्री क्राप्सी घायल हो गईं। घटना के दौरान मौके पर पहुंचे लोगों ने कार से सभी को बाहर निकाला और  पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को कुंडा सीएचसी में भर्ती कराया। सीएचसी में ही दो माह की बच्ची क्राप्शी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके साथ ही तीनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed