फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   jail administration will do last rituals of body

जेल प्रशासन करेगा बंदी के शव का अंतिम संस्कार

Tue, 12 Sep 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Tue, 12 Sep 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
जिला जेल में बंदी की मौत के बाद शव लेने के लिए परिवार के लोगों के आने की आस टूट चुकी है। जेल प्रशासन ने परिवार के लोगों को मौत की खबर दी, लेकिन कोई नहीं आया। इस वजह से बुधवार को बंदी के शव का अंतिम संस्कार कराने की व्यवस्था शुरू कर दी गई हैं। चार दिन से अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में शव रखा है।
विज्ञापन


बतादें कि जिला कारागार में चोरी के मामले में निरुद्ध उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के दसौली बाघनाथ निवासी सोनू पाठक (28) पुत्र भुवनचंद्र की शनिवार रात जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इससे नाराज बंदियों ने रविवार को हड़ताल कर दिया था। हालांकि बाद में प्रशासनिक अधिकारियों ने समझाकर शांत करा दिया। जिसके बाद बंदी खाना खाने के लिए तैयार हुए। मृत बंदी सोनू पाठक की मौत के बाद जेल प्रशासन ने सूचना उसके परिजनों को भेज दी। रविवार की देर रात बगैर परिजनों के आए ही दो डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच सोनू के शव का पोस्टमार्टम कर दिया था। सूत्रों की मानें तो पोस्टमार्टम के दौरान सोनू के पेट में न भोजन मिला है और न पानी। इधर जेल अधीक्षक ने बताया कि रेडियोग्राम के जरिए मृतक बंदी सोनू के परिजनों को खबर भेज दी गई। उसके परिवार के लोग आज भी शव लेने नहीं पहुंचे। जिसके कारण जेल प्रशासन बुधवार को शव का अंतिम संस्कार कराएगा।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed