फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   carelessness of co made the incident

सीओ की लापरवाही से पट्टी मेले में हुआ बवाल

Fri, 23 Nov 2018 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Fri, 23 Nov 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। पट्टी के भरतमिलाप के दौरान मंगलवार रात एक घंटे तक बवाल करने वाले उपद्रवियों के आगे पुलिस नतमस्तक हो गई है। नर्तकी के कपड़े फाडने के साथ ही चेयरमैन के भतीजे को लहूलुहान करने वाले बवालियों को चिह्नित करने के बाद भी पुलिस कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही है। मेले में पट्टी सीओ के सामने ही बवाली कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते रहे। लोगों को पीटते रहे। नर्तकी के कपड़े फाड़ डाले और वह मूकदर्शक बने रहे। सीओ का रुख देखकर पुलिसकर्मी भी चुप्पी साधे रहे।
विज्ञापन

 
पट्टी के भरतमिलाप में आसपास के जनपदों के लोग भी शामिल होते रहे हैं। मंगलवार को भरत मिलाप के दौरान देर रात एक घंटे तक 25 से 30 की संख्या में लोगों ने जमकर उत्पात मचाया था। चेयरमैन खेदनलाल जायसवाल के भतीजे अमित जायसवाल को दौड़ाकर पीटा था। जमकर ईंट-पत्थर चलाते हुए पूर्व चेयरमैन कमलापति जायसवाल को भी मारने के लिए दौड़ा लिया था। मेला देखने आए लोगों के साथ मारपीट के बाद वैरायटी शो की नर्तकी के कपड़े तक फाड़ डाले थे। चेयरमैन के भतीजे अमित पर हमला सीओ पट्टी जीडी मिश्र के सामने हुआ। चर्चाओं पर यकीन करें तो मेले में उत्पात करने वाले बवालियों को सीओ पट्टी पहचानते थे। जिसके चलते वे बवालियों पर सख्ती दिखाना तो दूर मारपीट के दौरान मौन साधे खड़े रहे।
विज्ञापन


सीओ की चुप्पी के चलते मातहत पुलिसकर्मी भी अपना पैर पीछे खींच लिए। यदि अफसर बवालियों को रोकने के लिए अपना कदम बढ़ाते तो पुलिसकर्मी ऐसे लोगों को सबक सिखा देते। बवालियों के रसूख का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि घटना के 48 घंटे बाद भी पुलिस कोई कदम नहीं उठा सकी। जबकि मेले में बवाल करने वाले लोगों को पुलिस ने रात में ही चिह्नित कर लिया था। वह कस्बे के बीबीपुर के रहने वाले हैं। छोटे मामलों में बवाल करने वाले लोगों को हवालात की हवा खिलाने वाली पुलिस मेले में जमकर उत्पात करने वाले बवालियों के आगे नतमस्तक दिख रही है। तभी तो पट्टी कोतवाली में मुकदमा तक दर्ज नहीं किया गया और न ही ऐसे लोगों पर पाबंदी की कार्रवाई हुई। एएसपी अवनीश मिश्रा ने बताया कि आरोपियों को चिह्नित कर लिया गया है। सभी बीवीपुर के रहने वाले हैं। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed