{"_id":"596fab014f1c1b5b5d8b47b1","slug":"businessmen-aggersive-on-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब में फंसाने पर भड़के व्यापारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध शराब में फंसाने पर भड़के व्यापारी
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Thu, 20 Jul 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
व्यापारियों ने दुकानें बंद रखीं।
- फोटो : pratapgarah
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसपुर देवसरा पुलिस ने पंद्रह लाख की अवैध शराब बरामदगी में ढकवा के एक व्यापारी को भी नामजद कर जेल भेज दिया। व्यापारियों का आरोप सुल्तानपुर जिले में तैनात क्राइम ब्रांच का सिपाही तथा दो अन्य शराब के ठेकेदार इस व्यवसाय को चला रहे हैं। जबकि पुलिस दोषियों की जगह निर्दोष व्यापारियों का फंसाने का प्रयास कर रही है। पुलिस का विरोध करते हुए ढकवा में व्यापारियों ने दुकानें बंद रखीं।
दो दिन पूर्व ढकवा में इब्राहिमपुर रोड पर एक मकान में छापा डालकर आसपुर देवसरा पुलिस ने 410 पेटी अरुणाचल प्रांत की शराब बरामद की थी। इस मामले में पुलिस ने श्यामलाल, कमलेश प्रजापति, निवासी भीखमपुर, कपिल यादव निवासी देवरखा, लल्लू गुप्ता निवासी ढकवा, राजकुमार जायसवाल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। व्यापार मंडल अध्यक्ष महादेव यादव की मानें तो पुलिस व्यापारियों को फर्जी फंसा रही है। देवसरा इलाके में अवैध शराब का कारोबार सुल्तानपुर में तैनात क्राइम ब्रांच का सिपाही, तथा श्याम लाल जायसवाल तथा किलाई निवासी एक व्यक्ति शामिल हैं।
यह तीनों मिलकर देवसरा इलाके में अवैध शराब कारोबार का संचालन करते हैं। व्यापारियों के आह्वान ढकवा बाजार बंद हुआ तो कई थानों की फोर्स और अफसर पहुंच गए। इस दौरान व्यापारियों ने देवसरा पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि वह दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई करेंगे। तब जाकर व्यापारी शांत हुए। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष महादेव यादव, राम निरंजन गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता, लाल बहादुर, ब्लाक प्रमुख पति सभापति यादव, समेत तमाम लोग वहां मौजूद रहे।