{"_id":"56f3d7cc4f1c1b611ef14d24","slug":"businessman-murder-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में दबंग करते हैं गुंडाटैक्स की वसूली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाजार में दबंग करते हैं गुंडाटैक्स की वसूली
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Thu, 24 Mar 2016 05:52 PM IST
विज्ञापन
कत्ल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गुंडा टैक्स वसूलने वालोें के आगे बेबस रहती है कंधई पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। किशुनगंज बाजार में दबंगों का मनमाना राज कायम है। कंधई पुलिस की सांठगांठ से बाजार में दबंग मनमानी करते हुए दुकानदारों से रंगदारी वसूलते हैं। इस पर काफी दिनों बाद भी ब्रेक नहीं लग सका। दुकानदारों के साथ ही ठेला-खोमचा वालों से भी दबंग रंगदारी की वसूली करते हैं।
बाजारवासियों की मानें तो इलाके के दबंग काफी दिनों से मनमानी करते चले आ रहे हैं। छोटे दुकानदारों के साथ ही बड़े दुकानदारों से दबंग खुलेआम रंगदारी वसूलते हैं। उन लोगों की दबंगई के सामने कोई मुंह खोलने का साहस नहीं कर पाता। यदि कोई प्रयास भी करता है तो वे उसे सरेबाजार सबक सिखाते हैं, ताकि दूसरा कोई विरोध का साहस नहीं कर सके। आला अधिकारियों तक भी बाजार के लोगों ने समस्या पहुंचाई, लेकिन निजात नहीं मिल सकी। लोगों का कहना है कि ऐसे लोगों का उठना-बैठना सिपाही से लेकर थानेदार तक के साथ होता है। इसके चलते वे बेखौफ होकर रंगदारी वसूल करते हैं। गुंडा टैक्स वसूलने वालों के खिलाफ पुलिस भी कार्रवाई करने से बचती है।
विज्ञापन