फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   business man jumped in river, died

बीमारी से परेशान होकर सई में कूदा व्यापारी

Thu, 08 Sep 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़। Updated Thu, 08 Sep 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
business man jumped in river, died
drowned
बीमारी से परेशान व्यापारी ने गुरुवार को सई नदी में छलांग लगा दी। दिनभर गोताखोर खोजबीन करते रहे, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। सई के तट पर परिजनों के साथ ही व्यापारियों का जमघट लगा रहा।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के पल्टन बाजार निवासी विजय कुमार केसरवानी (60) की सब्जी मंडी में गिफ्ट कॉर्नर नाम की दुकान है। इन दिनों विजय बीमारी से पीड़ित थे। काफी इलाज के बाद भी फायदा नहीं हुआ। इससे परेशान विजय गुुरुवार सुबह सई नदी पुल पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो वह कुछ देर पुल पर खड़े रहे। करीब पांच मिनट बाद चप्पल उतारकर नदी में छलांग लगा दी। नदी के किनारे मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो कुछ लोग उन्हें बचाने के लिए नदी में कूदे, लेकिन बहाव तेज होने के कारण नाकाम रहे। वह रेलवे के पुल तक उतराते हुए लोगों को दिखाई पड़े। इसके बाद गायब हो गए।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस के साथ ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। स्थानीय गोताखोरों की मदद से व्यापारी की तलाश होती रही। मकंद्रूगंज पुलिस चौकी प्रभारी सियाराम वर्मा मातहतों के साथ पहुंचकर शाम तक व्यापारी की खोजबीन कराते रहे, लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं लग सका। निराश परिजन भी रोते-बिलखते हुए घर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed