{"_id":"5a0495834f1c1b69678ba5d2","slug":"body-found-in-field","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा की हत्या कर शव खेत में फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा की हत्या कर शव खेत में फेंका
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Thu, 09 Nov 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
- फोटो : pratapgarah
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार की शाम घर से गायब 12वीं की छात्रा की लाश घर से कुछ दूर धान के खेत में मिली। खबर मिली तो इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह घर पर नहीं मिला। घटनास्थल का एएसपी व सीओ सदर ने निरीक्षण किया।
जेठवारा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी रामभरोस की बेटी उपमा (18) इलाके के शांति पब्लिक गर्ल्स इंटर कालेज सरायदेवराय कटरा गुलाब सिंह में कक्षा 12 की छात्रा थी। मंगलवार की शाम वह अचानक घर से गायब हो गई। देर रात तक उसके घर न लौटने पर परिजन तलाश करने लगे। रिश्तेदारी नातेदारी में परिवार के लोग उसकी खोजबीन करते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बुधवार को भी उसका सुराग नहीं लगा। गुरुवार की सुबह घर से 100 मीटर दूर धान के खेत में उपमा की लाश मिली। उपमा के गले के पास व कपड़े पर खून के छींटे पड़े थे। ऐसा लग रहा था उसकी गला कसकर हत्या की गई है। सूचना मिलने पर जेठवारा पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बसंतलाल और सीओ सदर रवि सिंह ने भी जायजा लिया। परिवार के लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने पड़ोसी आरोपी के घर पर दबिश दी लेकिन वह नहीं मिला। इस मामले में पुलिस ने अजय सरोज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एएसपी पश्चिमी ने बताया कि उपमा की गला दबाकर हत्या की गई है। हत्यारों ने उसे मारने के लिए उसके ही दुपट्टे का प्रयोग किया। फिलहाल पुलिस हर बिंदुओं पर छानबीन कर रही है।