{"_id":"58ee6eb94f1c1b9d36cf7c17","slug":"biomatric-machine","type":"story","status":"publish","title_hn":"बायोमैट्रिक मशीन खरीद में अधिकारी नहीं कर पाएंगे खेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बायोमैट्रिक मशीन खरीद में अधिकारी नहीं कर पाएंगे खेल
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Wed, 12 Apr 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
biometric machine
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिकारियों और कर्मचारियों की हाजिरी ऑनलाइन लगाने के लिए बायोमैट्रिक मशीन खरीद में अधिकारी खेल नहीं कर पाएंगे। कार्यालयों में बायोमैट्रिक मशीन अब वही संस्थाएं लगाएंगी, जिन्हें विभाग ने पूर्व में ही चिह्नित कर रखा है। ऐसा इसलिए होगा कि सचिवालय में बैठे शीर्ष अधिकारी विभाग के कर्मचारियों की उपस्थिति देखकर नकेल कस सकें।
अफसरों और कर्मचारियों के समय से कार्यालय आने के लिए बायोमैट्रिक मशीन लगाए जाने का निर्देश शासन ने दिया है।
आदेश आते ही कुछ विभागों के अफसर इस मशीन को लगाने में भी कमीशन खोजने लगे थे। ऐसे में शासन ने उन्हीं संस्थाओं से लगाने को कहा है कि जो विभाग में पूर्व से चिंहित है। दरअसल में बायोमैट्रिक मशीन प्रतिमाह का रिकार्ड तो देगी, कौन कर्मचारी कितने घंटे काम किया है, मगर वह विभाग की वेबसाइट से नहीं जुड़ेगी, तो लखनऊ में बैठे अधिकारी कैसे कर्मचारियों की उपस्थिति देखेंगे। इसलिए बायोमैट्रिक मशीन उसी कार्यदायी संस्था से लगवानी होगी, जो विभाग की वेबसाइट से जोड़ सके। दरअसल, इन दिनों बायोमैट्रिक से लगने वाली उपस्थिति को लेकर विभागों में तरह-तरह की चर्चा है। फिलहाल विभागों में बायोमैट्रिक मशीन लगने से अफसरों और कर्मचारियों की मनमानी पर रोक लगेगी।