फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   bhitari village

दाई से प्रसव कराने में जच्चा-बच्चा की मौत

Fri, 28 Apr 2017 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Fri, 28 Apr 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
bhitari village
प्रतापगढ़
अप्रशिक्षित दाई से प्रसव कराने के चलते जच्चा-बच्चा की तबीयत बिगड़ती गई। इसके बाद भी उसे परिजन अस्पताल नहीं ले गए। यही नहीं दाई भी थोड़ी देर में उसके ठीक होने की बात कहती रही। थोड़ी देर में ही जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। इससे परिजनों में चीखपुकार मच गई। उधर, सूचना पर ससुराल पक्ष के लोग पहुंचे और शव को अंतिम संस्कार के लिए अपने साथ ले गए।
विज्ञापन


संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के भिटारी गांव की रूपा (22) की शादी भुसवापुर ऊंचाहार रायबरेली में हुई थी। गर्भवती होने के बाद वह मायके में ही रह रही थी। गुरुवार को उसे प्रसव पीड़ा हुई तो परिजन गांव के पास ही एक अप्रशिक्षित दाई के पास ले गए। दाई ने उसका प्रसव कराने के लिए खून की कमी बताई, लेकिन बाद में उसने प्रसव करा देने की जिम्मेदारी ले ली। दोपहर के करीब में प्रसव तो हो गया लेकिन बच्चा कमजोर हुआ। थोड़ी देर बाद ही उसकी मौत हो गई। उधर महिला को लगातार रक्तस्राव हो रहा था। ऐसे में वह बेहोश हो जा रही थी। परिजनों ने उसे कहीं और ले जाने की बात कही, लेकिन बाद में दाई के कहने में आकर शांत बने रहे।
विज्ञापन


दाई उसे इधर-उधर की दवा लाकर खिलाती रही। थोड़ी देर बाद महिला बेहोश हुई और बोलना बंद कर दिया। इस पर दाई थोड़ा डरी और उसे अस्पताल ले जाने को कहा। परिजन उसे लेकर अस्पताल जा ही रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर ससुराल के लोग पहुंचे और शव अंतिम संस्कार के लिए अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed