फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   bandi attemt sucide

पेशी पर आए बंदी ने की जान देने की कोशिश

Mon, 09 May 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Mon, 09 May 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
bandi attemt sucide
crime
केंद्रीय कारागार नैनी से गैंगस्टर न्यायालय में पेशी पर आए डबल मर्डर के आरोपी बंदी ने सोमवार को जान देने की कोशिश की। आनन-फानन में खून से लथपथ बंदी को पुलिसकर्मी जिला अस्पताल ले गए। डाक्टरों ने उसका इलाज करने के लिए भर्ती कर लिया। घटना की जानकारी के बाद अफसर हलाकान रहे। मानधाता थाना क्षेत्र के चंघईपुर निवासी अर्जुन सिंह (34) पुत्र जीत बहादुर सिंह ने वर्ष 2010 में पारिवारिक विवाद में लाठी-डंडे से पीटकर दो पट्टीदारों की हत्या कर दी थी। तब से वह जेल में निरुद्ध है। पुलिस ने उसके ऊपर गैंगस्टर भी लगा दिया था। सोमवार को नैनी कारागार से एचसीपी सुमेर यादव पुलिसकर्मियों के साथ अर्जुन समेत अन्य बंदियों कोे पेशी पर लाए थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे पुलिसकर्मी अर्जुन को पेशी पर लेकर गैंगस्टर कोर्ट पहुंचे।
विज्ञापन


न्यायालय परिसर में अचानक अपनी जान देने के लिए अर्जुन ने शीशे की खिड़की पर अपने दाहिने हाथ से प्रहार कर दिया। जिससे उसके हाथ की नस कट जाए। तेज आवाज के साथ ही चीख सुनकर लोग सन्न रह गए। तब तक अर्जुन के हाथ से खून बहने लगा। इससे परिसर में हड़कंप मच गया। आनन- फानन में पुलिसकर्मी उसे लेकर जिला अस्पताल के लिए भागे। डाक्टर अनिल गुप्ता ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए प्राथमिक इलाज करने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया। बंदी का कहना था कि केंद्रीय कारागार में उसका उत्पीड़न किया जा रहा है। वह गंभीर बीमारी से पीड़ित है। यह जानते हुए भी जेल प्रशासन उसे बाहर भेजकर इलाज नहीं करा रहा। जिससे उसकी तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही है। इसलिए वह अब जिंदा नहीं रहना चाहता। घटना की जानकारी के बाद नगर कोतवाल हरिपाल सिंह यादव भी अस्पताल पहुंचे और घायल बंदी से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed