फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Babu of regulated area confronted with CO City

सीओ सिटी से भिड़ गया विनियमित क्षेत्र का बाबू

Wed, 23 May 2018 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Wed, 23 May 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल के सामने कार की तलाशी लेने पर विनियमित क्षेत्र का बाबू सीओ सिटी से भिड़ गया। दबंगई दिखाते हुए धौंस भी जमाई। कहा, गुंडों को पकड़ने के बजाए मेरी कार की तलाशी ले रहे हो। प्रमुख सचिव मेरे रिश्तेदार हैं। वर्दी उतरवा दूंगा। बवाल की आशंका को देखते हुए सीओ सिटी को क्यूआरटी तक बुलानी पड़ी। पुलिस ने मेडिकल कराया। लिपिक और डॉक्टर के मुंह से शराब की गंध आ रही थी। पुलिस ने चार लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन


सीओ सिटी रमेशचंद्र सोमवार की रात नगर कोतवाली से पकड़े गए बाइक चोरों से पूछताछ के बाद चौक घंटाघर होते हुए पुलिस लाइन की ओर जा रहे थे। जिला अस्पताल के करीब इलाहाबाद के नंबर की एक कार खड़ी थी। जिस पर भारत सरकार लिखा हुआ था। कार में चार लोग बैठे दिखे। सीओ सिटी को शंका हुई। वह अपने वाहन से उतरकर कार की तलाशी लेने लगे। सीओ सिटी की मानें तो कार में बैठकर चार लोग शराब पी रहे थे। आपस में सभी गालीगलौज कर रहे थे।
विज्ञापन


टोकने पर वह लोग अभद्रता करने लगे। कार में बैठा एक युवक बाहर निकला और खुद को विनियमित क्षेत्र का बाबू बताते हुए उन्हें अर्दब में लेने का प्रयास करने लगा। उसके साथ एक डॅाक्टर भी थे, जो बाहर निकलकर उलझने लगे। बाबू ने धमकी देते हुए कहा कि मेरे रिश्तेदार प्रमुख सचिव हैं। एक मिनट में वर्दी उतरवा दूंगा। बवाल बढ़ने की आशंका पर सीओ सिटी ने तत्काल क्यूआरटी बुला ली। पुलिस बल के पहुंचने पर सभी को कार समेत कोतवाली ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां भी सीओ से बाबू अभद्रता करता रहा। यह देख बाबू अमन दुबे निवासी गद्दोपुर थाना कैंट फैजाबाद, आलोक मिश्रा निवासी स्टैनली रोड इलाहाबाद को जिला अस्पताल मेडिकल के लिए भेजा गया। मेडिकल में उनके मुंह से शराब की महक आ रही थी। पकड़े गए बाबू और डॉक्टर को छुड़ाने के लिए शहर कोतवाल को पंचायत करनी पड़ी। मंगलवार की सुबह अमन दुबे, आलोक मिश्रा, सर्वेश पांडेय निवासी प्रेमधर पट्टी कंधई और सूरज वर्मा निवासी दहिलामऊ नगर कोतवाली का शांतिभंग की आशंका में पुलिस ने चालान कर दिया।

गुंडों को पकड़ने में नहीं दिखती तेजी
जिला अस्पताल के सामने कार सवार सीओ सिटी से भिड़ गए। कार की तलाशी लेने से रोक दिया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो कार सवार लोग सीओ सिटी से कहने लगे कि गुंडों को पकड़ने की हिम्मत नहीं है। उन लोगों को जबरन परेशान कर रहे हैं। जबकि वह लोग होटल से खाना खाकर आ रहे हैं और घर की ओर जा रहे हैं। बाबू ने तो यहां तक कहा कि अधिक देर तक हिरासत में नहीं रख पाओगे। तुम्हे छोड़ना ही पड़ेगा। विनियमित क्षेत्र के बाबू अमन दुबे का कहना था कि सीओ सिटी ने जबरन उन लोगों को परेशान किया। उन लोगों ने सीओ के साथ कोई अभद्रता नही की।

सीओ सिटी के साथ खड़े हो गए आसपास के लोग
जिला अस्पताल के सामने कार सवार लोगों को चेक कर रहे सीओ सिटी से भिड़ंत के दौरान बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। कार सवार लोगों की दबंगई को देखते हुए आसपास के लोग सीओ सिटी के साथ खड़े नजर आए।


बाबू को छुड़ाने के लिए एसडीएम भी करते रहे सिफारिश
विनियमित क्षेत्र के बाबू अमन दुबे व उसके डॉक्टर दोस्त को छुड़ाने के लिए आला अफसर भी पुलिस से सिफारिश करते रहे। पुलिस सूत्रों की मानें तो बाबू को कोतवाली ले जाने की सूचना मिलने के बाद एसडीएम सदर एसपी सिंह ने भी उसे छोड़ने के लिए शहर कोतवाल व सीओ सिटी से बातचीत की। शहर कोतवाल ने असमर्थता जताते हुए बताया कि पकड़े गए सभी लोगों की इंट्री जीडी में कर दी गई है। अब मंगलवार सुबह ही सभी का चालान भेजा जा सकेगा। एसडीएम सदर के अलावा गैरजनपद के अधिकारियों का फोन भी पुलिस अफसरों के पास आता रहा। चूंकि मामला सीओ सिटी से जुड़ा था। इसलिए पकड़े लोगों को छोड़ने से पुलिस ने हाथ खड़े कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed