फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   b.teck student died in road accident

ट्रक की टक्कर से बीटेक छात्र की मौत

Sat, 24 Sep 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़। Updated Sat, 24 Sep 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
b.teck student died in road accident
न्यूज
इलाहाबाद-फैजाबाद राजमार्ग पर जोगापुर के पास ट्रक की टक्कर से बीटेक छात्र की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह वह अंतू गया था। लौटते समय कचहरी में धरने
विज्ञापन

पर बैठी अपनी मां से मिलकर घर जा रहा था।

फतनपुर थाना क्षेत्र का पांडेय तारा गांव निवासी मोहित सिंह (20) पुत्र तूफानी सिंह बीटेक का छात्र था। गुरुवार को वह किसी काम से जगेशरगंज अंतू गया था। मोहित की मां कंचन सिंह आंगनबाड़ी कार्यकत्री हैं। गुरुवार को कंचन धरना में शामिल होने के लिए आईं थीं। मोहित लौटते समय कचहरी में धरना-प्रदर्शन में शामिल अपनी मां से मिलने पहुंच गया। यहां से वह बाइक से अकेले घर जा रहा था। जोगापुर के पास अनियंत्रित ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया और परिजनों को घटना की जानकारी दी।


खबर मिलते ही उसकी मां धरने से उठकर जिला अस्पताल पहुंचीं। चिकित्सकों ने मोहित को इलाहाबाद रेफर कर दिया जहां देर रात इलाहाबाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मोहित दो भाई व तीन बहनों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed