{"_id":"5713d16d4f1c1b2a3110fc3c","slug":"attamt-to-sucide","type":"story","status":"publish","title_hn":"ननद से रूठी भौजाई ने किया खुदकुशी का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ननद से रूठी भौजाई ने किया खुदकुशी का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sun, 17 Apr 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
सुसाइड
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेहमाननवाजी से नाखुश होकर ननद के घर पड़ी शादी में शामिल होने आई महिला रविवार को प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी का प्रयास किया। मौके पर मौजूद वेंडर और रिक्शा चालक महिला को पकड़ लिये। जीआरपी और आरपीएफ वाले महिला को लेकर थाने पर आये। वहां पर महिला ने परिजनों पर भी डांटने का आरोप लगाया। बाद में पुलिस वालों ने महिला को समझा-बुझाकर घर भेजा। दोपहर को प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन पर दो महिला दो पुरुष और चार बच्चों का एक परिवार पहुंचा। मर्द टिकट खिड़की पर चले गये। उनके साथ आई एक महिला सबका ध्यान हटाकर प्लेटफार्म पर पहुंच गई। आरपीएफ थाने के सामने से आगे बढ़ी और लखनऊ से आ रही प्रयागघाट पैसेंजर के सामने कूद गई। संयोग था कि ट्रेन की स्पीड धीमी थी। महिला को सामने खड़ी देख चालक स्पीड और कम कर दी। प्लेटफार्म तीन पर खड़े वेंडर और रिक्शा चालक शोर मचाते हुए पटरी पर पहुंच गये। उनको भागता देखकर जीआरपी और आरपीएफ पर बैठे सिपाही भी भागे।
देखते ही देखते पटरी पर काफी भीड़ जमा हो गई। चालक ने ट्रेन रोक दी। महिला को पकड़कर जीआरपी थाने पर लाया गया। इसी बीच महिला के परिवार के लोग भी रोते-बिलखते थाने पर पहुंच गये। महिला ने पुलिस वालों को बताया कि उसका ससुराल भदाव अमेठी में है। परिवार के लोग दिल्ली में रहते हैं। कोतवाली नगर के कमास गोड़े गांव में ननद की लड़की की शादी में शामिल होने के लिये आई थी। महिला का आरोप था कि वह ननद की मेहमाननवाजी से खुश नहीं थी। मिठाई को लेकर विवाद हुआ। पति और जेठ ने भी उसको डांट दिया। जिसको लेकर वह नाराज थी। रविवार को जब सब लोग दिल्ली जाने लगे तो वह सबको छोड़कर खुदकुशी करने चली आई। पुलिस वालों ने महिला को समझा-बुझाकर पति और परिजनों के साथ भेजा। पति को हिदायत दी गई कि दोबारा इस तरह की बात न होने पाये। पुलिस वालों ने महिला उसके पति और जेठ का नाम और पता नोट कर रख लिया।