{"_id":"57780a954f1c1b4f4d79b716","slug":"adhed-ko-goli-maari","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने घर में घुसकर अधेड़ को मारी गोली, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने घर में घुसकर अधेड़ को मारी गोली, गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sun, 03 Jul 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
फायरिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक अधेड़ को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। फायर की आवाज पर परिजनों की नींद टूट गई। आसपास के लोग भी दौड़े, लेकिन तब तक बाइक पर आए हमलावार फरार हो गए। गंभीर हालत में अधेड़ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संग्रामगढ़ थाना के डगरा पृथनपुर गांव निवासी सद्दन (55) को शुक्रवार की रात बदमाशों ने गोली मार दी। उस समय वह बरामदे में सो रहा था। फायर की आवाज पर परिजनों की नींद टूट गई तो हमलावर बाइक से भाग निकले।
सद्दन के मुताबिक उसने आमीपुर निवासी जुम्मन की बेटी की शादी अपनी बहन के बेटे हजरत निवासी सरसी कंधई के साथ मई 2015 में कराई थी। शादी के बाद युवती विदा होकर ससुराल गई। कुछ दिनों बाद जुम्मन बेटी की विदाई कराने गया। इस दौरान उसके साथ रहे कुछ लोग शराब के नशे में मारपीट करने लगे थे। इसे लेकर विवाद हुआ था। सद्दन का आरोप है कि इससे खुन्नस खाए जुम्मन ने शुक्रवार की रात करीब एक बजे किसी को भेजकर उसे गोली मारवा दी। गोली उसके कान के नीचे लगी है। परिजनों ने गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है और पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करवाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।