फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   accident kunda

टेंपो-बाइक भिड़ंत में आधा दर्जन लोग घायल

Sun, 10 Apr 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sun, 10 Apr 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
accident kunda
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
टेंपो और बाइक की टक्कर में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया। इस दौरान गंभीर रूप से घायल एक महिला और उसके बेटे को इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। कुंडा कस्बे से सवारियां लेकर एक टेंपो बाबूगंज की तरफ जा रहा था। पुरबियन का पुरवा गांव के आगे सामने से आ रही एक बाइक से उसकी टक्कर हो गई। जोरदार टक्कर से टेम्पो पलट गया। इससे बाइक सवार सहित टेम्पो पर बैठी सवारियां घायल हो गईं। आसपास के लोगों ने उन्हें बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को कुंडा सीएचसी में भर्ती कराया। घायलों में सिमरन बानो (7) पुत्री मुस्लिम निवासी शेखपुर आशिक, मथुरा प्रसाद पटेल (32) पुत्र धर्मराज हीरागंज, मोहित (9) पुत्र बृजेश मियां का पुरवा बाबूगंज, मोहन (8) पुत्र धर्मराज व  धर्मराज की पत्नी, बाइक सवार शनी (28) पुत्र छेदीलाल निवासी भदरी व शनी का बहनोई सुरेंद्र (30) पुत्र शिवबरन मंसूराबाद नवाबगंज शामिल हैं। इसमें से मोहन व उसकी मां की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें इलाहाबाद रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed