{"_id":"57780aee4f1c1bd24979b727","slug":"accident-in-ptp","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्शनार्थियों से भरा टेंपो पलटा, दस घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दर्शनार्थियों से भरा टेंपो पलटा, दस घायल
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sun, 03 Jul 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंधई थाना के जगदीशपुर के पास दर्शनार्थियों से भरा टेंपो ओवरटेक करने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे उस पर सवार दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। कंधई थाना के सोनाही गांव निवासी संदीप सोनी के पास टेंपो है। वह खुद ही चलाता है। शनिवार को परिवार के लोगों को लेकर दर्शन कराने बाबा बेलखरनाथ धाम गया था।
लौटते समय जगदीशपुर तीपुलिया के पास एक वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में टेंपो अनियांत्रित होकर खड्ड में पलट गया। इससे टेंपो चालक संदीप सोनी पुत्र रामलखन, दुर्गेश व मुकेश पुत्र गंगाराम, ज्योति सोनी, रेखा सोनी पत्नी महेश सोनी, रियांशू, रिया, तनू सोनी पुत्री महेश सोनी व रिंकी, पिंकी पुत्री दिनेश सोनी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पहुंचे लोगों ने घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने दुर्गेश, मुकेश व संदीप को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां चिकित्सकों ने हालत बिगड़ी देखकर संदीप व मुकेश को इलाहाबाद रेफर कर दिया।