{"_id":"5c5f18c8bdec2255676800eb","slug":"72-thousand-in-the-name-of-giving-jobs-in-australia","type":"story","status":"publish","title_hn":"आस्ट्रेलिया में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे 72 हजार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आस्ट्रेलिया में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे 72 हजार
Sun, 10 Feb 2019 01:50 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 10 Feb 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
ठगी
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आस्ट्रेलिया में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से 72 हजार 5 सौ रुपये ठग लिए। मामले की शिकायत मिलने पर कोतवाली में तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मानधाता थाना क्षेत्र के सरायसुजान निवासी अरुण शर्मा को आस्ट्रेलिया में नौकरी दिलाने के लिए एक परिचित युवक से बातचीत हुई। उसने दिल्ली में रहने वाले अपने करीबी से बात करा दी। करीब दो माहन पहले खुद को आस्ट्रेलिया एंबेसी में काम करने वाले सुमित ने अरुण से संपर्क किया। बातचीत के बाद उसके दो साथी वसाल व अमन ने अरुण से बातचीत करते हुए भरोसा दिलाया कि उसे आस्ट्रेलिया में नौकरी दिलाएंगे।
इसके एवज में अरुण से 72 हजार पांच सौ रुपये ले लिए। रुपये लेने के बाद भी वीजा नहीं मिला। अरुण लगातार उनसे संपर्क करता रहा लेकिन उनसे बात नहीं हो पाती थी। अब तो रुपये लेने वालों का मोबाइल नंबर ही बंद हो गया है। परेशान होकर अरुण ने मामले की शिकायत अधिकारियों से की। इस मामले में पुलिस ने शनिवार को आरोपी सुमित, वसाल व अमन के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। नगर कोतवाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में विवेचक को लगाया गया है।