फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   रंगदारी मांगने वालों के आगे पुलिस ने डाले हथियार

रंगदारी मांगने वालों के आगे पुलिस ने डाले हथियार

Mon, 29 Apr 2019 11:27 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
रंगदारी मांगने वालों के आगे पुलिस ने डाले हथियार
रंगदारी मांगने वालों के आगे पुलिस नाकाम
विज्ञापन

सर्विलांस, स्वॉट, इंटेलीजेंस समेत कोतवाली पुलिस हैं नाकाम
फरार इनामी तौकीर व अतीक पर पुलिस को शक
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। जिले में व्यापारी समेत अन्य लोगों से रंगदारी मांगने वाले बदमाशों के आगे पुलिस ने हथियार डाल दिए। एसटीएफ भी काफी हाथ पैर मारने के बाद खामोश हो गई है। पुलिस का सूचना तंत्र भी पूरी तरह से फेल हो चुका है। अब पुलिस को फरार इनामी तौकीर व अतीक पर शक है। जिनकी तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रहीं हैं।
नगर कोतवाली के चिलबिला में भाजपा नेता राजेंद्र मौर्य के बेटे आशीष मौर्य से रविवार भोर में व्हाटसएप कॉलिंग कर रंगदारी मांगी गई। रंगदारी के लिए मैसेज भी भेजा गया। धमकी से भयभीत व्यापारी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की छानबीन करने लगी लेकिन धमकी देने वालों तक नहीं पहुंच सकी। उसकी तलाश में सर्विलांस, स्वॉट, इंटेलीजेंस व कोतवाली पुलिस के संग एसटीएफ हाथ पैर चला रही है। लेकिन अभी तक कोई भी धमकी देने वाला पकड़ा नही गया। पुलिस अधीक्षक के तमाम प्रयास के बाद भी अपराधी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ रहे। पुलिस अब फरार एक लाख के इनामी तौकीर व पचास हजार के अतीक पर शक कर रही है। रविवार की रात पुलिस ने उनके करीबियों के ठिकानों पर दबिश भी दी। सूत्रों की मानें तो दोनों बदमाश सुलतानपुर के साथ ही जिले में फरारी काट रहे हैं। लगातार हुलिया व बाइक बदल रहे हैं। पुलिस के लिए दोनों सिरदर्द बने हुए हैं।
विज्ञापन


फोटो-
बारात आने से पहले लग गई आग, सब कुछ जलकर राख
शार्ट सर्किट से लगी आग में जलकर राख हो गया मंडप
टेंट का सामान भी जला, मशक्कत के बाद बुझाई आग
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। विवाह वाले घर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग से सब कुछ जलकर राख हो गया। मंडप व टेंट के सामान भी पूरी तरह से जल गए। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीण आग बुझाने में कामयाब हुए। विवाह का सारा सामान जला देख लोग रोने बिलखने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रानीगंज थाना क्षेत्र के सुजहा जाजापुर निवासी राजकुमार यादव पुत्र रामानंद की बेटी यशोदा देवी की सोमवार को रामापुर से बारात आने वाली थी। विवाह की तैयारियों में परिवार के लोगों के साथ ही रिश्तेदार भी जुटे थे। अचानक घर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। जब तक लोग आग पर काबू पाते। इससे पहले ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते आग ने शादी के लिए तैयार मंडप, टेंट का सामान, खाने पीने की सामग्री, रुपये, नाश्ता , कपड़ा समेत अन्य सामान को अपने आगोश में ले लिया। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जिस घर में मंगलगीत बज रहा था। वहां लोगों की चीख व रोने की आवाज आ रही थी। दुल्हन यशोदा भी अपना सपना जला देख रोती बिलखती रही। उसके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा था। राजकुमार व परिवार के अन्य लोगों को गांव के लोगों के साथ ही रिश्तेदारी सांत्वना देते रहे।

इनसेट------
शादी के लिए ग्रामीणों ने मदद को बढ़ाया हाथ
यशोदा की शादी के लिए ग्रामीणों ने मदद को हाथ बढ़ाया है। आग से जला मंडप फिर से बनाया जाने लगा। हर कोई विवाह की तैयारियों में जुट गए। आनन-फानन में ग्रामीण नाश्ता व खाने का प्रबंध करने लगे।

इनसेट------
सादगी से बारात लेकर पहुंचा दूल्हा
दुल्हन के घर में आग लगने की खबर दुल्हे राकेश को लग गई। परिवार के लोगों से बातचीत के बात यह तय हुआ कि सादगी से लोग बारात लेकर जाएंगे। केवल शादी की रस्में ही अदा होंगी। विवाह के बाद दुल्हन की विदाई कर लोग चले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed