फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   साथ शहर न ले जाने पर विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

साथ शहर न ले जाने पर विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

Fri, 29 Jun 2018 06:48 PM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
साथ शहर न ले जाने पर विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान
पति के अपने साथ शहर ले जाने से इंकार करने पर विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। पति के परदेश जाने के बाद रात में वह कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। विवाहिता की मौत की जानकारी पर घर में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

सांगीपुर थाना क्षेत्र के पूरे लक्ष्मण डभियार निवासी धर्मेंद्र कोरी हरियाणा के फरीदाबाद में प्राइवेट नौकरी करते हैं। वहीं पर उसने बिहार प्रांत की रहने वाली फूला देवी (23) से शादी कर ली। शादी के कुछ दिनों बाद वह विवाहिता को लेकर गांव चला आया। बाद में उसे गांव में छोड़कर नौकरी करने फरीदाबाद चला गया। अभी कुछ दिनाें पहले वह छुट्टी पर घर आया था। पड़ोसियाें के मुताबिक छुट्टी पूरी होने के बाद धर्मेंद्र शहर जाने लगा तो पत्नी फूला देवी भी उसके साथ जाने की जिद पर अड़ गई। काफी देर समझाने के पति उसे ंगांव में छोड़कर फरीदाबाद चला गया। रात में परिजनों को खाना खिलाने के बाद फूला अपने कमरे में पहुंची और फांसी का फंदा बनाकर पंखे से लटककर जान दे दी। सुबह उसका शव फंदे पर झूलता मिला। इसकी जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। सूचना पर सांगीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। कोतवाल ने बताया कि ग्रामीणाें ने पति के साथ नहीं ले जाने पर फांसी लगाने की बात बताई है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed