{"_id":"5b0ab3cd4f1c1baf6e8b4de9","slug":"71527428045-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चोरों को उठा ले गई एसटीएफ 17-05-15","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन चोरों को उठा ले गई एसटीएफ 17-05-15
Updated Sun, 27 May 2018 07:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इलाहाबाद एसटीएफ जिले से वाहन चोरी के मास्टर माइंड समेत तीन लोगों को उठा ले गई। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की बाइकें भी बरामद कर ली है। कार्रवाई के दौरान ग्रामीण एसटीएफ की टीम से भिड़ गए। हालांकि हकीकत की जानकारी के बाद ग्रामीणों को पीछे हटना पड़ा।
एसटीएफ इलाहाबाद ने शनिवार की रात जिले में दस्तक दी। पहले रानीगंज थाना क्षेत्र के मेढ़ौली चकसारा से वाहन चोरी के मास्टर माइंड को उठाया। उसे टीम ने पूछताछ की तो उसने वाहन चोरी की बात स्वीकार कर ली। पूछताछ में उसने अपने साथियों का नाम भी बताया। उसकी निशानदेही पर चोरी की बाइकें बरामद भी हो गईं। आधी रात को टीम पट्टी कोतवाली क्षेत्र के सूड़ेमऊ पहुंची। पुलिस ने गांव के इरफान को उठा लिया। उससे पूछताछ के बाद पुलिस प्रदीप सिंह के घर जा धमकी। कार्रवाई के दौरान शोर शराबा सुनकर ग्रामीण दौड़ पड़े। यहां सूचना मिलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए और टीम से भिड़ गए। हालांकि जब हकीकत की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो वे लोग पीछे हटे। एसटीएफ ने ग्रामीणों को बताया कि वे लोग वाहन चोरों के गैंग की धरपकड़ कर रहे हैं। प्रदीप ने इरफान के कहने पर चोरी की बाइक खरीदी थी। उसे पूछताछ के लिए ले जा रहे हैं। पट्टी कोतवाल का कहना है कि एसटीएफ आई जरूर थी लेकिन किन लोगों को अपने साथ ले गई है। इस बात की जानकारी नही है।