{"_id":"5a6f62e44f1c1b76268b6fb1","slug":"71517249252-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब की जमीन पर फिर सजीं दुकानें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तालाब की जमीन पर फिर सजीं दुकानें
Updated Mon, 29 Jan 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालाब की जमीन पर फिर सजीं दुकानें
मौके पर पहुंचे एएसपी ने दुकानदारों को दी चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
किशुनगंज। प्रशासन की रोक के बाद भी मदाफरपुर में सोमवार को तालाब की जमीन पर फिर दुकान बाजार लगाने लगे। सूचना मिलने पर कोहड़ौर एसओ दलबल के साथ पहुंचे। गेट पर फोर्स लगाकर दूसरे दुकानदारों को रोक दिया। इसे लेकर काफी देर तक बाजार में अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा। मौके पर पहुंचे एएसपी पूर्वी ने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए अगले गुरुवार को दुकान न लगाने की हिदायत दी।
मदाफरपुर बाजार में तालाब की जमीन पर अवैध कब्जे की बात कहते हुए गुरुवार को एसडीएम पट्टी जयप्रकाश मिश्र व सीओ सिटी रमेशचंद्र ने भारी पुलिस के साथ दुकान नहीं लगने दी थी। दुकान लगाने वाले व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। चेतावनी दी गई थी कि बाजार में अब दुकानें नहीं लगाई जाएंगी। प्रशासन की रोक के बावजूद सोमवार को दुकानदार पुराने स्थान पर ही दुकान लगाने लगे। इस बात की जानकारी होने पर कोहड़ौर एसओ पीएसी के साथ बाजार पहुंचे। उन्होंने गेट पर ही पुलिस लगा दी। दूसरे दुकानदारों को भीतर जाने से रोक दिया। इसे लेकर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। थानाध्यक्ष ने बाजार लगाने की जानकारी के बाद ऐसे लोगों को फटकार लगाई। कुछ ही देर में तहसीलदार पट्टी भी पहुंच गए। खबर पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी राकेश सिंह भी आ गए। उन्होंने दुकान लगाने वालों को चेतावनी दी कि वे अगले गुरुवार को पुराने स्थान पर दुकानें नहीं लगाएंगे। यदि ऐसा करते मिले तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आधे से अधिक दुकानदार बाहर सडक़ व ईंट भट्ठे के पास दुकानें लगाकर व्यापार करते नजर आए। इसे लेकर शाम तक बाजार में गहमागहमी का माहौल कायम रहा। एसडीएम पट्टी जयप्रकाश मिश्र ने बताया कि वह मंडलायुक्त की बैठक में थे। रोक के बावजूद दुकान लगाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
छात्रों के दो गुटों में मारपीट, हंगामा
पुलिस के पहुंचने पर सभी भाग निकले
अमर उजाला ब्यूरो
रखहा। छात्रों के दो गुटों में मारपीट के चलते कॉलेज परिसर में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। बवाल की आशंका में कालेज के शिक्षकों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस को आते देख बवाली छात्र भाग निकले।
विज्ञापन
कंधई थाना क्षेत्र के शीतलागंज स्थित कालूराम इंटर कालेज में सोमवार दोपहर में शिक्षण सत्र की समाप्ति पर पूजन-अर्चन कार्यक्रम रखा गया था। इस बीच दो छात्र गुटों के बीच विवाद हो गया। कुछ देर में एक छात्र गुट के पक्ष में पड़ोसी गांव के कई दबंग पहुंच गए। वे उस छात्र को कालेज के परिसर में पीटने लगे। जिससे परिसर में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बीच-बचाव के लिए कालेज के एक शिक्षक आगे आए तो बाहरी युवक उनसे भी अभद्रता करने पर उतर आए। बवाल की आशंका को देखते हुए कालेज के शिक्षक ने पुलिस बुला ली। इस पर बवाल करने वाले भाग निकले। इसे लेकर कालेज में शिक्षण कार्य काफी देर तक बाधित रहा। इस दौरान शिक्षक की पिटाई की भी अफवाह उड़ती रही। हालांकि कालेज के प्रिंसिपल डा. केसी पांडेय ने बताया कि छात्रों के बीच कहासुनी हुई थी। जिसमें बाहरी लोग पहुंचकर कालेज के बाहर मारपीट करने लगे। शिक्षक के साथ कोई घटना नहीं हुई है। एसओ कंधई ने बताया कि इस प्रकरण में किसी ने तहरीर नहीं दी है।
शार्ट सर्किट से लगी आग, बकरी मरी
प्रतापगढ़। नगर कोतवाली के बराछा में शार्ट सर्किट से लगी आग में बकरी जलकर मर गई। कई मवेशी झुलस गए। बराछा निवासी प्यारेलाल व सुरेश के छप्पर में रविवार की रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। आसपास के लोग आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे, लेकिन तब तक आग की चपेट में आने से बकरी जल मरी और दूसरे मवेशी झुलस गए। घटना के एक घंटे बाद फायरब्रिगेड मौके पर पहुंची।
छात्रों पर जानलेवा हमले के मामले में 18 पर केस
दस नामजद व आठ अज्ञात पर बलवा समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट
तनाव के चलते मुस्तैद है पुलिस, पुलिस ने तीन आरोपी हिरासत में
अमर उजाला ब्यूरो
रखहा। बिबियाकरनपुर प्राइमरी स्कूल के हैंडपंप पर कपड़ा धोने के दौरान दो छात्रों पर जानलेवा हमला करने के साथ ही कई राउंड फायरिंग करने के मामले में कंधई पुलिस ने दस नामजद व आठ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश भी दी। तीन आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। तनाव के चलते गांव में पुलिस मुस्तैद है। सीओ पट्टी भी बराबर चक्रमण कर रहे हैं।
कंधई थाना क्षेत्र के बिबियाकरनपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार (22) पुत्र छोटेलाल और अभिषेक (24) पुत्र प्यारेलाल रविवार की शाम घर के करीब स्थित प्राइमरी स्कूल के पास हैंडपंप पर कपड़ा धो रहे थे। तभी बाइक सवार नकाबपोश युवक पहुंचे और दोनों को पीटने के साथ ही फायरिंग करने लगे। गोली लगने से दोनों घायल हो गए थे। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। तनाव के चलते पुलिस मुस्तैद रही। इस घटना में अभिषेक की मां सुशीला देवी की तहरीर पर पुलिस ने बिबियाकरनपुर निवासी बरकत अली पुत्र लियाकत अली, जीसान, अयूब, फिरोज पुत्र व हीद, अयूब ,मोहम्मद जब्बार निवासी रामपुर रानीगंज, इसरत अली रामपुर, रियाज पुत्र बाबर अली निवासी गोलापुर, शहबाज , वसीम निवासी यहियापुर कंधई और आठ अज्ञात के खिलाफ बलवा, एससीएसटी एक्ट, जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने दबिश देकर लियाकत अली, इंतजार अली और आसिफ को हिरासत में ले लिया। हालांकि हिरासत में लिए गए लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज नहीं है। एसओ कंधई ने बताया कि नामजद आरोपी घरों से फरार हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात है।
इनसेट-----
कालेज आने-जाने वाली लड़कियों से करते थे छेड़खानी
कंधई थाना क्षेत्र के बिबियाकरनपुर निवासी सुशीला देवी ने तहरीर में लिखा है कि क्रिकेट के विवाद के साथ कालेज आने जाने वाली लड़कियों से आरोपी अक्सर छेड़छाड़ करते थे। जिसे लेकर कई बार विवाद हो चुका था। हमलावर उनकी बस्ती के लोगों से गलत हरकतों का विरोध करने के कारण खार खाए रहते थे।
सरपत में लगाई आग, पहुंचे दमकलकर्मी
जामताली। फतनपुर थाना क्षेत्र के बीरापुर में पुल के करीब गांव के युवक सोमवार को क्रिकेट खेल रहे थे। इस बीच किसी ने सरपत में आग लगा दी। आग लगने की खबर लोगों ने फायरब्रिगेड को दी। मौके पर दमकलकर्मी पहुंचे, लेकिन वहां कोई आग नहीं मिली। सूचना देने वाले का मोबाइल नंबर बंद बता रहा था।