{"_id":"5c842223bdec2214527498b9","slug":"61552163363-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदर विधायक के पेट्रोलपंप पर फिर हुई लूट की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सदर विधायक के पेट्रोलपंप पर फिर हुई लूट की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सदर विधायक के पेट्रोलपंप पर फिर हुई लूट की कोशिश
बाइक सवार लोगों ने भराया पेट्रोल, धमकाते हुए भाग निकले
छानबीन के बाद लौट गई पुलिस, नहीं मिली तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
जगेशरगंज। सदर विधायक के पेट्रोलपंप पर शनिवार भोर में फिर लूट की कोशिश हुई। हालांकि कामयाब न होने पर बदमाश भाग निकले। शिकायत के बाद पहुंची पुलिस छानबीन के बाद लौट गई। पुलिस तहरीर न मिलने की बात कहते हुए किसी कार्रवाई से इनकार कर रही है।
बिहारगंज बाजार के करीब सदर विधायक संगमलाल गुप्ता का पेट्रोलपंप है। जहां पहले भी बदमाश रुपये चुराकर भाग निकले थे। शनिवार भोर में बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे। सेल्समैन बड़ेलाल से एक हजार रुपये का पेट्रोल बाइक में भराया। पेट्रोल भराने के बाद उन्होंने पिस्टल निकाल ली। अभी वह सेल्समैन से रुपयों से भरा बैग लूटने की कोशिश करते कि वह भागकर कार्यालय में घुस गया और दरवाजा बंद कर लिया। जिससे बदमाश लूटपाट में नाकाम हो गए। घटना की सूचना सेल्समैन ने पुलिस को दी। कुछ देर में पहुंची पुलिस छानबीन कर लौट गई। एसओ अंतू ने बताया कि उनके पास कोई तहरीर नहीं आई है और न ही कोई शिकायत मिली है।
कल्पना बनीं महिला एसओ
प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने महिला थाने की कमान कल्पना गौतम को दी है। पहले तैनात एसओ दुर्गावती यादव का स्थानांतरण गैरजनपद हो गया है। इसके अलावा चौकी प्रभारी सिविल लाइन विवेक मिश्रा को मोहनगंज और मोहनगंज के चौकी प्रभारी बालकिशुन को सिविल लाइन चौकी प्रभारी बनाया है।
विज्ञापन
फोटो-
वादों पर खरी नहीं उतरी भाजपा सरकार
प्रतापगढ़। सपा व बसपा गठबंधन के संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन में दोनों दलों के नेताओं ने भाजपा पर हमला बोला। शनिवार को शहर के बलीपुर स्थित एक मैरिज हाल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए अवध क्षेत्र के प्रभारी अखिलेश अंबेडकर ने कहा कि देश की जनता भाजपा सरकार के झूठ से ऊब चुकी है। डा. अशोक गौतम ने कहा कि सपा व बसपा गठबंधन एक पवित्र गठबंधन है। आने वाले चुनाव में भाजपा का सफाया होना तय है। इस मौके पर लोकसभा प्रभारी अशोक त्रिपाठी ने कहा कि क्षेत्र की जनता के हित में वह सदैव काम करेंगे। सपा जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक रामसिंह ने कहा कि सपा कार्यकर्ता बसपा के साथ कंधा से कंधा मिलाकर संघर्ष करेंगे। इस मौके पर अमरेंद्र बहाुदर भारती, राजू गौतम, इरशाद सिद्दीकी, बसपा जिलाध्यक्ष डा. रामसमाज गौतम, राजकुमार यादव राजेश कुशवाहा, अनिल सिंह, अच्छन मामा, जियालाल सरोज समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
युवक को घर से उठा लाई पुलिस
प्रतापगढ़। लड़की को भगा ले जाने के मामले में आरोपी के न मिलने पर स्वॉट टीम युवक को घर से उठा ले गई। उससे कोतवाली में पूछताछ की जा रही है। नगर कोतवाली के कोहड़ा निवासी रजनीश शर्मा के भतीजे की तलाश में धमकी पुलिस घरवालों से अभद्रता करते हुए उसे कोतवाली उठा लाई। आरोप है कि पुलिस ने घरवालों से पूछताछ के दौरान गालीगलौज भी की।