{"_id":"5bd0aa7ebdec2269980466e4","slug":"61540401790-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद में ग्राम प्रधान फायरिंग, बाल-बाल बचेेे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन विवाद में ग्राम प्रधान फायरिंग, बाल-बाल बचेेे
Updated Wed, 24 Oct 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन विवाद में ग्राम प्रधान फायरिंग, बाल-बाल बचेेे
दिनदहाड़े फायरिंग से दहशत, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर
रानीगंज कैथौला (ब्यूरो)। जमीन विवाद में ग्राम प्रधान पर कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी। हालांकि वह बाल-बाल बच गए। फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। प्रधान की शिकायत पर पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है।
लालगंज कोतवाली के कैथौला ग्राम पंचायत के प्रधान रिटायर्ड फौजी ब्रह्मजीत सिंह रायपुर तियाई में अपनी जमीन पर तीन दिनों से निर्माण करा रहे थे। बुधवार को बछवल निवासी एक युवक अपने दस साथियों के साथ अवैध तमंचे से लैस होकर पहुंचा और ब्रह्मजीत सिंह से गालीगलौज करने लगा। आरोप है कि इस बीच ग्राम प्रधान को जान से मारने की नीयत से हमलावरों ने तमंचे से फायर झोंक दिया। निशाना चूक जाने से प्रधान की जान बच गई। दिनदहाड़े हुई फायरिंग से दहशत फैल गई। इस बीच स्थानीय लोग मौके पर जुटने लगे तो हमलावर प्रधान को जान से मार डालने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित ने लालगंज कोतवाली में एक नामजद समेत दस अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां खड़े एक संदिग्ध युवक को हिरासत में ले लिया। कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।