फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   ग्रामीण बैंक में चोरों ने लगाई सेंध

ग्रामीण बैंक में चोरों ने लगाई सेंध

Mon, 09 Jul 2018 11:53 PM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीण बैंक में चोरों ने लगाई सेंध
news
फतनपुर बाजार में चोरों ने ग्रामीण बैंक में दो स्थानों पर सेंध लगा दी। भीतर लॉकर की कुंडी तोडने का भी प्रयास किया। चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए बिजली आपूर्ति का केबिल काट दिया। चोरी की घटना बच जाने से पुलिस व बैंक प्रबंधन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


फतनपुर बाजार स्थित ग्रामीण बैंक में पीछे से दीवार में चोरों ने रविवार की रात दो स्थानों पर सेंध लगा दी। बैंक के भीतर घुसे चोर कैश लॉकर की कुंडी तोडने लगे। हालांकि इसमें चोरों को नाकामी हाथ लगी। उजाला होते देख चोर वहां से भाग निकले। सोमवार की सुबह ग्रामीणों से जानकारी मिलने पर कैशियर रघुवर मौके पर पहुंचे। कुछ देर में पुलिस भी आ गई। चोरों ने बैंक में घुसने से पहले बिजली का केबिल काट दिया था। कैश लॉकर सुरक्षित देख लोगों ने राहत की सांस ली। चोर कोई सामान नहीं ले गए थे। पीछे की दीवारें जर्जर हो चुकी हैं। इस बाबत बैंक प्रबंधक ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed