{"_id":"5b02d4314f1c1bdd408b6c35","slug":"61526912049-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर तीन बाइक में भिड़ंत, पांच लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पर तीन बाइक में भिड़ंत, पांच लोग घायल
Updated Mon, 21 May 2018 07:44 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर तीन बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में पांच राहगीर घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
सांगीपुर थाना क्षेत्र के किठावर निवासी सूर्यप्रकाश (50) पत्नी लीलावती (48) के साथ सोमवार सुबह बाइक से शहर से घर लौट रहे थे। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के हंडौर गांव के समीप लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर अचानक सामने से बासूपुर निवासी राकेश वर्मा (20) व संदीप मौर्य (22) की बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। इस बीच पीछे से आ रहा राहुल भी बाइक से जा टकराया। तीनाें बाइकों की टक्कर में सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद भी एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। घटना की जानकारी होने के बाद भी पुलिस लापरवाह बनी रही। इससे लोगों में गुस्सा रहा। बाद में सभी घायलाें को निजी वाहन से लोगाें ने लालगंज सीएचसी पहुंचाया।