फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   फर्जीवाड़ा रो केंगे थानेदार, डाकघरों से नहीं होगी रजिस्ट्री

फर्जीवाड़ा रो केंगे थानेदार, डाकघरों से नहीं होगी रजिस्ट्री

Sat, 02 Sep 2017 06:59 PM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 06:59 PM IST
विज्ञापन
फर्जीवाड़ा रो केंगे थानेदार, डाकघरों से नहीं होगी रजिस्ट्री
प्रतापगढ़। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के नाम पर जिले में फैले ठगी के महाजाल की खबर अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। योजना संचालित होने की अफवाह फैलाने वाले और वसूली करने वाले लोगों पर अब थानेदारों की नजर होगी। इधर हजारों की संख्या में आवेदन पत्र रक्षा मंत्रालय पहुंचने से अफसर परेशान हो गए हैं। जिला प्रशासन ने डाक विभाग को पत्र लिखकर ऐसे फार्मों की रजिस्ट्री न करने को कहा है।
विज्ञापन


बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना जिले में संचालित नहीं होेने के बावजूद ठगों ने इसके नाम पर हजारों लोगों को चूना लगा दिया है। इस योजना के तहत दो लाख रुपये दिलाने का ठेका लेकर दस-दस हजार रुपये वसूली की जा रही है। शहर से गांव तक इसके फर्जी फार्म भी दुकानों पर बिक रहे हैं। बाल कल्याण विभाग और रक्षा मंत्रालय निदेशालय में हजारों की संख्या में फार्म पहुंचने पर वहां के अफसरों ने प्रशासनिक अधिकारियों की नकेल कसी है। जिला प्रोबेशन अधिकारी परमजीत कौर ने बताया कि फर्जी योजना की अफवाह फैलाने और गरीबों से धन उगाही करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए सभी थानेदारों को पत्र भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि डाकघरों को भी इस आशय का पत्र भेजा जा रहा है कि इस योजना के तहत किसी भी आवेदन की रजिस्ट्री कदापि न करें। उन्होंने बताया कि फार्म पर रक्षा मंत्रालय का पता देने के कारण हजारों की संख्या में आवेदन वहां भी पहुंच गए हैं। शहर और ग्रामीण इलाकों में दो लाख रुपये अनुदान के नाम पर इन दिनों फार्मों की लूट मची हुई है। अमर उजाला में खबर छपने के बाद शनिवार को दिनभर यह चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed