{"_id":"57d456f54f1c1b255631b7fc","slug":"6-pilgrims-injured-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक-बोलेरो के बीच टक्कर, आधा दर्जन लोग हुए जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक-बोलेरो के बीच टक्कर, आधा दर्जन लोग हुए जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sun, 11 Sep 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहड़ौर थाना के लाखीपुर गांव के पास ट्रक और बोलेरो में टक्कर हो गई। इससे बोलेरो पर सवार आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी गाड़ी बुक करके दर्शन करने शनिदेव धाम जा रहे थे। स्थानीय लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
कोहड़ौर थाना के रामपुर गांव निवासी कुसुम देवी (45) पत्नी मलकूराम शनिवार की सुबह बोलेरो बुक करके परिवार के साथ शनिदेव धाम दर्शन करने जा रही थी। बोलेरो जैसे ही लाखीपुर गांव के पास पहुंची कि सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रक टक्कर मार दी। इससे उस पर सवार कुसुम, मलकू राम, सुरेश (40), सुनील (17) पुत्र छोटेलाल, रूपाली (12) पुत्री वीरेंद्र व धनंजय (15) पुत्र सुरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौजूद लोगों ने घायलों को बोलेरो से बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
सुरेश व कुसुम की हालत नाजुक देख कर चिकित्सकों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया। उधर, नगर कोतवाली के अष्टभुजा नगर निवासी के दूबे (16) पुत्र हरिशंकर शनिवार की सुबह कोचिंग पढ़ने गया था। साइकिल से घर लौटते समय जीआईसी के पास बाइक सवार से बचने में साइकिल लेकर पलट गया। इससे जख्मी हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।