फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   गर्मी शुरू होते ही व्यवस्था की खुली पोल, फुंक रहे फीडर और ट्रांसफार्मर

गर्मी शुरू होते ही व्यवस्था की खुली पोल, फुंक रहे फीडर और ट्रांसफार्मर

Wed, 15 May 2019 11:23 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
गर्मी शुरू होते ही व्यवस्था की खुली पोल, फुंक रहे फीडर और ट्रांसफार्मर
गर्मी शुरू होते ही व्यवस्था की खुली पोल, फुंक रहे फीडर और ट्रांसफार्मर
विज्ञापन

बिजली विभाग ने किया था झूलते तारों को कसने और ट्रांसफार्मर दुरुस्त करने का दावा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। गर्मी शुरू होते ही शहर में बिजली व्यवस्था की पोल खुल गई है। ट्रांसफार्मर व फीडर दुरुस्त किए जाने के दावे झूठे साबित हो रहे हैं। शहर में फीडर व ट्रांसफार्मर फुंकने का सिलसिला जारी है। क्षमता से अधिक भार होने के कारण आए दिन ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। मुहल्लों में झूल रहे जर्जर तार लोकल फाल्ट की समस्या खड़ी कर रहे हैं। इससे शहरियों को बिजली संकट से जूझना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारी सब कुछ जानते हुए भी चुप्पी साधे हुए हैं।

शहर मेें बिजली आपूर्ति के लिए कुल पांच उपकेंद्र हैं। दहिलामऊ, बाबागंज, रूपापुर, कादीपुर व चिलबिला। दर्जन भर फीडर हैं। कम व अधिक क्षमता के करीब 55 से अधिक ट्रांसफार्मर हैं। शहर में हर साल गर्मी के दिनों में बिजली व्यवस्था चरमरा जाती है। इस बार गर्मी की शुरुआत होने से पहले विभागीय अधिकारियों ने दावा किया था कि शहर के बदहाल फीडर व ट्रांसफार्मरों को दुरुस्त किया गया है। मगर गर्मी शुरू होते ही विभाग के दावे की पोल खुल गई है। दहिलामऊ उपकेंद्र के अंबेडकर चौराहे से अष्टभुजानगर की लाइन में आए दिन खामी आ रही है। कभी तार टूट रहा है तो कभी फीडर फुंक रहा है। इससे उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ रहा है। इसी तरह बलीपुर रोड पर स्थित ट्रांसफार्मर आए दिन फुंक रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत रात में उपभोक्ताओं को हो रही है। सूचना के बाद भी विभाग अनजान बना रहता है। जेलरोड फीडर, कादीपुर फीडर पर भी अधिक लोड है। क्षमता से अधिक लोड के चलते आए दिन आपूर्ति व्यवस्था बाधित हो रही है। इसके अलावा बाबागंज, एसबीआई, सदर स्थित ट्रांसफार्मर खामी के चलते आए दिन फुंके रहते हैं। आजाद नगर, स्टेशन रोड, बेगमवार्ड, दहिलामऊ, शिवजीपुरम में भी लोकल फाल्ट व शार्ट सर्किट से आपूर्ति बाधित हो रही है। गर्मी में बिजली अव्यवस्था से उपभोक्ता परेशान हो उठे हैं। इस बारे में एसडीओ अजीत यादव ने बताया कि ट्रांसफार्मर फुंकने पर सूचना मिलते ही उसे बदलकर आपूर्ति बहाल कराई जाती है। फीडर फुंकने की समस्या नहीं है। लोकल फाल्ट को दुरुस्त करने के लिए कर्मचारियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed