फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   बाबागंज में बवाल, मारपीट-फायरिंग से भगदड़

बाबागंज में बवाल, मारपीट-फायरिंग से भगदड़

Thu, 14 Feb 2019 10:55 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
बाबागंज में बवाल, मारपीट-फायरिंग से भगदड़
फोटो-
विज्ञापन

बाबागंज में बवाल, मारपीट-फायरिंग से भगदड़
युवक को लगी गोली, व्यापारी भाइयों को किया अधमरा
लाइसेंसी पिस्टल छीनने की कोशिश, सोने की चेन व पर्स भी गायब, व्यापारियों पर हमला करने वालों पर केस
कोतवाली से लेकर अस्पताल तक होता रहा हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। शहर के बाबागंज में बुधवार की देर रात दो पक्षों के बीच मामूली कहासुनी के दौरान मारपीट हो गई। इस दौरान व्यापारी भाइयों की पिटाई के साथ ही उनकी लाइसेंसी पिस्टल छीनने की कोशिश हुई। फायरिंग के दौरान एक युवक के हाथ में गोली लग गई। मारपीट व फायरिंग से वहां भगदड़ मच गई। कोतवाली से लेकर जिला अस्पताल तक हंगामा होता रहा। मारपीट में घायल व्यापारी और गोली लगने से घायल युवक को डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया।
नगर कोतवाली के भुआलपुर किला निवासी राजकुमार सिंह कांग्रेस नेता राजू सिंह के भाई हैं। उनकी पल्टन बाजार में गैस एजेंसी है। इसके अलावा लखनऊ में भी कारोबार है। राजकुमार सिंह बुधवार की रात चिलबिला में एक शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे। उनका आरोप है कि बाबागंज स्थित एक होटल के पास उन्होंने अपनी कार रोक दी। कार में उनका छोटा भाई चंद्रशेखर सिंह व अशोक कुमार भी बैठे थे। राजकुमार कार से उतरकर पान की दुकान की ओर जा रहे थे। तभी बगल के होटल से निकल रहे युवकों से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते उनके बीच मारपीट होने लगी। तभी युवकों के कई साथी पहुंच गए। वे राजकुमार को पीटने लगे। बीच-बचाव करने भाई चंद्रशेखर दौड़ा तो हमलावर उसे भी पीटने लगे। वह अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकालने लगा तो हमलावरों ने उसे छीनने का प्रयास किया। मारपीट के दौरान ही फायरिंग होने लगी। जिससे वहां भगदड़ मच गई। फायरिंग के दौरान विवेक नगर पल्टन बाजार निवासी प्रियम शुक्ला (24) पुत्र महेश शुक्ला के हाथ में गोली लग गई। पुलिस वाहनों का हूटर सुनकर लोग वहां से हटे। गोली लगने से घायल प्रियम को लेकर साथी जिला अस्पताल गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। पिटाई से घायल व्यापारी चंद्रशेखर सिंह को पुलिस ने सदर बाजार स्थित प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया। कुछ देर बाद राजकुमार सिंह को लेकर पुलिस मेडिकल के लिए जिला अस्पताल पहुंची। घटनास्थल से ही राजकुमार के गले से सोने की चेन व पर्स गायब हो गया। घटना के बाद जिला अस्पताल से लेकर कोतवाली के बाहर तक हंगामा होता रहा। पुलिस ने राजकुमार सिंह की तहरीर पर प्रियम शुक्ला, दुर्गेश दुबे, दीपक, मिंटू कालिया व अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। नगर कोतवाल ने बताया कि प्रियम को गोली नहीं लगी है। उसे मारपीट के दौरान चोट लगी है।
विज्ञापन


तड़पता रहा व्यापारी, पुलिस भी दिखी बैकफुट पर
शहर के बाबागंज में व्यापारी भाइयों को अधमरा करने वाले हमलावरों से पुलिस भी खौफजदा दिखी। पिटाई से घायल व्यापारी राजकुमार सिंह और उसके भाई चंद्रशेखर सिंह को उपचार के लिए जिला अस्पताल नहीं ले जाया गया। वहां गोली लगने से घायल प्रियम शुक्ला का उपचार चल रहा था और भारी भीड़ थी। चर्चाओं पर यकीन करें तो कोतवाली के बाहर भी एक पक्ष के लोगों का जमघट लगा था। रात में पुलिस कोई रिस्क नहीं लेती दिखी। जिसके चलते घायल चंद्रशेखर को उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल दूसरे रास्ते से भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहमे रहे स्वास्थ्यकर्मी
जिला अस्पताल में आधी रात को लोगों की भारी भीड़ देख स्वास्थ्य कर्मचारी सहमे रहे। गोली लगने से घायल से छानबीन करने भंगवा चुंगी चौकी की पुलिस भी पहुंची। लोगों की भीड़ देखकर पुलिसकर्मी भी खामोश रहे।

डीजीपी कार्यालय से आया फोन, मचा हड़कंप
बाबागंज में बुधवार की रात हुई घटना के बाद दोनों पक्ष अपना दबाव बनाने लगे। एक पक्ष के लोगों ने स्थानीय स्तर पर पुलिस के ऊपर दबाव बनाना शुरू किया। मामला बेकाबू होते देख दूसरे पक्ष ने भी सीधे डीजीपी से बात कर घटना की जानकारी दी। डीजीपी कार्यालय से रात में ही फोन आया। जिसके बाद पुलिस दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने में तेजी दिखाने लगी।


घर पर हुआ अंतिम संस्कार, पुलिस ने ली राहत की सांस
संडवाचंद्रिका। महिला के शव का तीसरे दिन परिजनों ने घर के करीब ही अंतिम संस्कार कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। अंतू थाना क्षेत्र के रामनगर भोजपुर काशी का पुरवा निवासी रानी सरोज उर्फ लेबरा पत्नी जयशंकर सरोज की मंगलवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। तीसरे दिन शव का अंतिम संस्कार परिजनों ने घर के बगल बाग में किया। पुलिस ने नामजद आरोपियों की तलाश में दबिश दी लेकिन वे घर पर नहीं मिले। एसओ अंतू ने बताया कि घटना की छानबीन करने के साथ ही असली कातिलों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed