{"_id":"5af2ed8b4f1c1be2798b88f5","slug":"51525869963-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी न देने पर प्रधान के घर फायरिंग, खोखे बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंगदारी न देने पर प्रधान के घर फायरिंग, खोखे बरामद
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Wed, 09 May 2018 06:37 PM IST
विज्ञापन
फायरिंग
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंगदारी न देने पर बाइक सवार दो बदमाशों ने प्रधान के घर धावा बोल दिया। फायरिंग कर दहशत फैला दी। ग्रामीणों के दौड़ने पर हमलावर भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो खोखे बरामद किए हैं। तहरीर मिलने पर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
कोहड़ौर थाना क्षेत्र के लाखीपुर के प्रधान रामकुमार बड़कऊ पुत्र रामनिधि हैं। उसके मोबाइल पर 6 मई की शाम 4 बजे अंजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने अपना परिचय सद्दाम के रूप में देते हुए कहा कि कल शाम तक पांच लाख रुपया पहुंचा दो वरना अंजाम भुगतने को तैयार रहना। इस धमकी को प्रधान ने गंभीरता से नहीं लिया। मंगलवार की रात प्रधान रामकुमार के घर पर रात करीब 11.30 बजे बाइक सवार दो युवक पहुंचे। प्रधान के सोने वाले कमरे के दरवाजे व खिड़की पर फायर करने लगे। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग जग गए। लोगों को आते देख बाइक से हमलावर भाग निकले। प्रधान के घर पर हमला करने की खबर पर रात में ही कोहड़ौर पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन के दौरान पुलिस को पिस्टल के दो खोखे मिले। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। बुधवार को फिर दिन में प्रधान के पास अंजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने फिर धमकी देते हुए रंगदारी की रकम हर हाल में शाम तक पहुंचा देने की बात कही। एसओ कोहड़ौर ने बताया कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मोबाइल नंबर को ट्रेस करने के लिए क्राइम ब्रांच की मदद ली जा रही है।