फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया शातिर लुटेरा

मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया शातिर लुटेरा

Sun, 27 Aug 2017 06:48 PM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 06:48 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया शातिर लुटेरा
प्रतापगढ़। पेट्रोल पंप कर्मचारी व बस में लूटपाट करने के इनामी बदमाशों को स्वाट टीम व महेशगंज पुलिस ने लालापुर नहर पुल के पास मुठभेड़ में दबोच लिया। उसके पास से नाइन एमएम की प्रतिबंधित पिस्टल व लूटे गए रुपये बरामद हुए। उसके साथियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बसंतलाल ने पत्रकार वार्ता में बताया कि कई वर्षो से पेट्रोल पंप कर्मचारियों को मौका पाकर लूटने के अलावा छिनैती की घटनाओं को अंजाम देने वाले इनामी बदमाश संजीव मिश्रा उर्फ संजू पुत्र राजकपूर निवासी जियावन का पुरवा महेशगंज को 26 अगस्त की रात लालापुर नहर पुल से होकर जा रहा था। सूचना पर पहुंची स्वाट टीम और महेशगंज पुलिस ने उसे रोका तो वह गोलियां चलाते हुए भागने लगा। हालांकि घेराबंदी कर उसे दबोच लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से प्रतिबंधित नाइन एमएम पिस्टल, कारतूस व खोखा संग लूट के 17 हजार 110 रुपये बरामद हुए। एएसपी ने बताया कि संजीव के ऊपर 22 मुकमदे दर्ज हैं। संजीव ने अपने साले दीपक पांडेय के साथ मिलकर दयाराम स्कूल परियावां के पास बस रुकवाकर पेट्रोल पंप से रुपया ले जा रहे पेट्रोलपंप कर्मी से एक लाख 85 हजार रुपये लूटे थे।
विज्ञापन


दीपक ने बस चालक के सिर पर तमंचा सटाकर बस रुकवाई थी। इसके अलावा जून 2017 में कुशहा व राजापुर के बीच पेट्रोल पंपकर्मी को दीपक पांडेय व तौसिम पुत्र लियाकत निवासी बेलाही थाना महेशगंज व एक अन्य के साथ मिलकर 1 लाख 70 हजार रुपये लूटा था। उसे धमकाने के लिए फायर भी किया था। लूटे गए रुपये में काफी खर्च हो गए। लालगंज में अक्तूबर 2016 में रात के समय भगौतीगंज व पंडित का पुरवा के बीच बस रोककर लूटपाट की थी। इस घटना में दीपक व चंचल के साथ घटना को अंजाम दिया था। इस घटना में दीपक ने जमानत करा लिया था। संजीव फरार चल रहा था। इस मौके पर सीओ सिटी राम आशीष यादव व ट्रेनी सीओ रवि प्रताप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए शातिर इनामी अपराधी संजीव मिश्र के ऊपर 22 मुकदमे दर्ज हैं। जिसमे जानलेवा हमला, गुंडा एक्ट, हत्या की घटनाएं शामिल हैं। इलाहाबाद में भी संजीव के ऊपर तीन मुकदमे दर्ज हैं। जेठवारा, लालगंज, महेशगंज में लूट, छिनैती की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। संजीव मिश्र उर्फ संजू ने वर्ष 2005 में अपराध जगत की दुनिया में कदम रखा है। पुलिस की मानें तो जानलेवा हमले के साथ शुरू हुई घटनाएं लूट व छिनैती तक पहुंच गईं। धीरे-धीरे उसने अपना गिरोह बना लिया। उसके गैंग में करीब 9 सदस्य हैुं। वह अपने साले दीपक पर बहुत भरोसा करता है। पुलिस अब उसके गैंग के साथियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed