फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   villagers set a fire leopard

भटककर आबादी में पहुंचे तेंदुए को जिंदा फूंका

Fri, 22 Dec 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Fri, 22 Dec 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
villagers set a fire leopard
अमर उजाला ब्यूरो - फोटो : pratapgarah
 बाघराय थाना क्षेत्र के बूढ़ेपुर गांव में शुक्रवार को भटककर आए तेंदुए को ग्रामीणों ने पुलिस और वन विभाग की टीम के सामने ही जिंदा जला दिया। हालांकि देर शाम तक उसके जिंदा होने की बात कही जा रही थी। खबर लिखे जाने तक पुलिस और वन विभाग के लोग कानपुर से पिंजड़ा और उसे पकड़ने वाले लोगों का इंतजार करते हुए गांव के पास डटे थे। पूरे दिन ग्रामीण तेंदुए को दौड़ाते रहे और बाद में उसके एक कुएं में फंस जाने पर पुआल डालकर जला दिया। इससे पहले उसने चार लोगों पर हमला बोलकर जख्मी कर दिया था। 
विज्ञापन

बाघराय थाना क्षेत्र के बूढ़ेपुर गांव निवासी चंदन यादव (42) पुत्र दुखी यादव सुबह 10 बजे अपना आलू का खेत देखने गया था। इस दौरान उसे तेंदुआ दिखा। भगाने का प्रयास करने पर तेंदुए ने पंजा मारकर उसे जख्मी कर दिया। इस पर वह शोर मचाते हुए गांव की तरफ भागा। सूचना मिलते ही ग्रामीण लाठी, डंडे सहित अन्य हथियारों के साथ खेत में पहुंच गए। भीड़ देख परेशान तेंदुआ भागने के चक्कर में पास के ही बोरिंग के कुएं में घुस गया। ग्रामीणों ने घेरकर बांस से उसे दबाने का प्रयास किया तो वह फिर से बाहर आ गया। इस दौरान उसने गांव के बसंतलाल व शिवभुवन मिश्रा पर पंजे से हमला कर जख्मी कर दिया। हल्ला मचा तो वह फिर कुएं में घुस गया। इस बीच ग्रामीणों ने कुएं में ढेर सारा पुआल डाला और आग लगा दी। 
विज्ञापन

बूढ़ेपुर गांव में दहशत फैलाने वाले तेंदुए ने लोगों को दिनभर छकाया। सारा दिन लोग लाठी, डंडा और अन्य हथियार लिए खेत, बाग में उसे खदेड़ते रहे। बूढ़ेपुर गांव निवासी चंदन यादव (42) पुत्र दुखी यादव सुबह 10 बजे अपना आलू का खेत देखने गया था। इस दौरान उसे तेंदुआ दिखा। भगाने का प्रयास करने पर तेंदुए ने पंजा मारकर उसे जख्मी कर दिया। इस पर वह शोर मचाते हुए गांव की तरफ भागा। सूचना मिलते ही ग्रामीण लाठी, डंडे सहित अन्य हथियारों के साथ खेत में पहुंच गए। भारी भीड़ देख तेंदुआ भागने लगा। आगे जाकर वह बकुलाही नदी में कूद गया। इस पर ग्रामीण ईंट-पत्थर मारने लगे। खबर मिलने पर बगल के गांव तुलसीराम का पुरवा और कंचनपुर के लोग भी आ गए। नदी से निकलकर वह पास में ही झाड़ियों में छिप गया। सूचना पर वनकर्मी और पुलिस भी पहुंच गई। ग्रामीणों ने झाड़ी को चारों तरफ से घेर लिया। वनकर्मी लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन ग्रामीण फिर झाड़ी में पत्थर फेंकने लगे। इस बीच गांव के छंगू पुत्र तुलसी ने झाड़ी में आग लगाने का प्रयास किया। इस पर तेंदुए ने उस पर हमला बोल दिया। इससे गुस्साए ग्रामीण ईंट-पत्थर फेंकने लगे। इस पर तेंदुआ भागकर बाग में पहुंच गया। पीछे से ग्रामीण भी हल्ला मचाते हुए पहुंचे। भीड़ देख परेशान तेंदुआ भागने के चक्कर में पास के ही बोरिंग के कुएं में घुस गया। ग्रामीणों ने घेरकर बांस से उसे दबाने का प्रयास किया तो वह फिर से बाहर आ गया। इस दौरान उसने गांव के बसंतलाल व शिवभुवन मिश्रा पर पंजे से हमला कर जख्मी कर दिया। हल्ला मचा तो वह फिर कुएं में घुस गया। इस बीच ग्रामीणों ने कुएं में ढेर सारा पुआल डाला और आग लगा दी। पुआल जलता रहा, लेकिन तेंदुआ बाहर नहीं निकला। बाद में पुलिस और वन विभाग की टीम ने टीनशेड और बांस से कुएं को बंद कर दिया। खबर लिखे जाने तक तेंदुए की मौत की पुष्टि नहीं हुई थी। वनकर्मी और पुलिस मौके पर थी। कानपुर से तेंदुआ पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम के आने का इंतजार किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed