फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   ट्रक चालक ने बचाई किशोर की जान

ट्रक चालक ने बचाई किशोर की जान

Sun, 24 Dec 2017 07:53 PM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 07:53 PM IST
विज्ञापन
ट्रक चालक ने बचाई किशोर की जान
संागीपुर (ब्यूरो)। मुरैनी के पास रविवार दोपहर ट्रक चालक की सूझबूझ से एक किशोर की जान बच गई। हालांकि उसे गंभीर चोट आई है। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। उधर ट्रक चालक भी घायल हो गया। सांगीपुर थाना क्षेत्र के टोडरपुर निवासी विशाल (16) पुत्र भारत वर्मा रविवार को लगभग डेढ़ बजे सांगीपुर से घर लौट रहा था।
विज्ञापन


मुरैनी के पास वह टेंपो को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था कि तभी सामने से ट्रक आ गया। हड़बड़ी में वह बाइक लेकर सड़क पर गिर पड़ा। हालांकि चालक रामप्रताप ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक को किनारे की ओर मोड़ दिया। इस पर ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया। इसमें ट्रक चालक घायल हो गया। लोगों ने उसे और विशाल को सीएचसी सांगीपुर पहुंचाया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने विशाल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed