फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   3 people arrested

मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार

Sun, 31 Mar 2019 01:01 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो,प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो,प्रतापगढ़ Published by: shailendra Kumar Updated Sun, 31 Mar 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। नगर कोतवाली इलाके में मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के पास दो तमंचा व चोरी के दर्जन भर मोबाइल बरामद हुए हैं। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने पकड़े गए तीनों बदमाशों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस शुक्रवार शाम पीबीपीजी कॉलेज की तरफ गश्त कर रही थी। इस बीच मुखबिर ने सूचना दी कि मिर्जा की बाग में कुछ बदमाश लूट व चोरी के मोबाइल के साथ मौजूद हैं। इस पर पुलिस बाग में पहुंच गई। पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो भाग निकले। पुलिस की गिरफ्त में आए बदमाशों के पास से दर्जन भर मोबाइल और दो तमंचा के साथ कारतूस मिले। पकड़े गए बदमाशों की पहचान नगर कोतवाली के भदोही निवासी उज्ज्वल सिंह पुत्र सूर्यबली सिंह, सिटी के धोबियाना टोला निवासी मोहम्मद आदिल पुत्र नफीस व बड़नपुर बेलखरान निवासी संजीव सिंह पुत्र अजय सिंह के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक नगर के सरोज चौराहा निवासी हिमांशु व बड़नपुर बेलखरान निवासी संदीप सिंह पुत्र अवधेश सिंह मुठभेड़ के दौरान भाग निकले। कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धराओं में मुकदमा दर्ज कर शनिवार को जेल भेज दिया।  
विज्ञापन


 पुलिस की गिरफ्त में आए बदमाशों से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि वह अपने जेब खर्च के  लिए  चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने बताया कि मोबाइल चोरी करने के लिए महाविद्यालयों के साइकिल स्टैंड के पास मंडराते रहते थे। परीक्षार्थी बाइक खड़ी कर डिग्गी में मोबाइल और पर्स रखकर परीक्षा देने अंदर चले जाते थे। इस बीच मौका पाकर डिग्गी का लॉक तोड़कर वह मोबाइल लेकर चंपत हो जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed