फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   पंजाबी मार्केट की सात दुकानों में चोरी

पंजाबी मार्केट की सात दुकानों में चोरी

Sun, 03 Mar 2019 06:58 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 06:58 PM IST
विज्ञापन
पंजाबी मार्केट की सात दुकानों में चोरी
फोटो-
विज्ञापन

पंजाबी मार्केट की सात दुकानों में चोरी
ग्रिल काटकर व दरवाजा तोड़कर वारदात को दिया गया अंजाम
व्यापारियों में आक्रोश, मौके पर पहुंचे एएसपी पूर्वी ने दिया खुलासे का आश्वासन
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। पंजाबी मार्केट की सात दुकानों में बदमाशों ने धावा बोला। दुकानों के भीतर घुसे और काउंटर में रखे रुपये व कीमती सामान लेकर भाग निकले। जानकारी होने पर व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। व्यापारियों से मिलने के लिए एएसपी पूर्वी अवनीश मिश्र भी पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों को जल्द खुलासे का भरोसा दिलाया।
नगर कोतवाली के पंजाबी मार्केट में शनिवार की रात चोरों ने धावा बोला। चोरों ने अनूप कुमार के कपड़े की दुकान के काउंटर से 12 सौ रुपये, जगजीत सिंह की दुकान से भी दो हजार रुपये, अबुल हसन, राजेंद्र कुमार, परमजीत सिंह, रामबाबू केसरवानी और प्यारेलाल की दुकान के ऊपर हिस्से के ग्रिल व दरवाजों को तोड़ कर घुसे चोर गल्ले में रखे रुपये व कीमती सामान उठा ले गए। रविवार की सुबह घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। घटना की जानकारी के बाद मौके पर शहर कोतवाल पहुंचे। छानबीन के बाद पुलिस ने पूर्व अध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह छाबड़ा की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया। खास बात यह है कि पंजाबी मार्केट में रात में पुलिसकर्मी व चौकीदार गश्त करते हैं। शनिवार की रात दुकानों में चोरी हो गई लेकिन सुरक्षा में लगाए गए पुलिसकर्मी व चौकीदारों को भनक तक नहीं लगी। घटना की जानकारी पर पहुंचे एएसपी पूर्वी अवनीश मिश्रा ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि हर हाल में बदमाश जेल भेजे जाएंगे। उन्होंने कोतवाली पुलिस को सख्त कार्रवाई का आदेश दिया।
विज्ञापन


स्मैक के सौदागरों पर गिरेगी गाज
एएसपी पूर्वी ने कसी कोतवाली पुलिस की पेच
प्रतापगढ़। शहर में कहीं भी स्मैक बिकी तो इलाके की पुलिस पर सख्त कार्रवाई होगी। इसके लिए पुलिस को एक सप्ताह की मोहलत मिली है।
पंजाबी मार्केट में चोरी के तरीकों की जानकारी लेने के बाद एएसपी पूर्वी अवनीश मिश्रा ने कहा कि करतूत नशेड़ियों की है। नगर कोतवाली क्षेत्र में कहीं भी स्मैक व गांजा नहीं बिकना चाहिए। यदि स्मैक बिकने की पुष्टि हुई तो संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई तय हैं। एएसपी के निर्देश पर सभी चौकी प्रभारियों को नगर कोतवाल ने ऐसे स्थानों को चिन्हित कर कार्रवाई को कहा। इसके लिए सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed