फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   कब्र खोदकर काट ले गए शव का सिर

कब्र खोदकर काट ले गए शव का सिर

Thu, 29 Nov 2018 07:31 PM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 07:31 PM IST
विज्ञापन
कब्र खोदकर काट ले गए शव का सिर
फोटो-
विज्ञापन

कब्र खोदकर काट ले गए शव का सिर
साल भर पहले हुई थी हीरालाल की मौत, तांत्रिकों की करतूत मान रही पुलिस
खोदी कब्र देख जुटे ग्रामीण, सिर काटकर उठा ले जाने पर जताई नाराजगी
अमर उजाला ब्यूरो
जेठवारा। सालभर पहले मृत हीरालाल की कब्र खोदकर कुछ लोग सिर काट ले गए। खोदी कब्र देख ग्रामीणों का मजमा लग गया। शव का सिर गायब देख लोग आक्रोशित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। पुलिस इसे किसी तांत्रिक की करतूत मान रही है।

जेठवारा थाना क्षेत्र के रामपुर कलवारी निवासी हीरालाल गुप्ता उर्फ बुद्धू की एक साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। परिवार के लोगों ने घर से दूर खेत में उसके शव को दफना दिया था। गुरुवार की सुबह लोग शौच के लिए उस ओर गए तो दंग रह गए। देखा तो हीरालाल गुप्ता की कब्र खोदी हुई थी। यह खबर गांव पहुंची तो सनसनी फैल गई। आसपास के लोग वहां जुटने लगे। परिवार के लोग भी आ गए। देखा तो कब्र खोदकर शव का सिर गायब कर दिया गया था। इससे लोग आक्रोशित हो उठे। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। लोगों का कहना था अंधविश्वास के चक्कर में तांत्रिकों ने सिर काटने की करतूत को अंजाम दिया है। एसओ जेठवारा ने बताया कि आसपास के लोगों से घटना की जानकारी की जा रही है। तांत्रिकों की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed