{"_id":"5ba8e41e867a55013f17d4df","slug":"21537795102-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस चौकी के करीब टाइनी शाखा में घुसकर 45 हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस चौकी के करीब टाइनी शाखा में घुसकर 45 हजार लूटे
Updated Mon, 24 Sep 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस चौकी के करीब टाइनी शाखा में घुसकर 45 हजार लूटे
तमंचे के बल पर नकाबपोश बदमाशों ने अंजाम दी वारदात
मौके पर पहुंचे एसपी, हाईवे पर दिनदहाड़े लूट की घटना से दहशत
अमर उजाला ब्यूरो
लीलापुर (प्रतापगढ़)। बेखौफ बदमाशों ने सोमवार को दुस्साहस दिखाते हुए लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर स्थित लीलापुर पुलिस चौकी के करीब तमंचे के बल पर टाइनी शाखा में घुसकर 45 हजार रुपये लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद नकाबपोश तीनों बदमाश रानीगंज अजगरा की ओर भाग निकले। इससे इलाके में दहशत फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन कर मातहतों को बदमाशों की धरपकड़ में लगाया।
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के खरगपुर निवासी अनंत प्रसाद मिश्रा ने लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर गांव में ही स्टेट बैंक आफ इंडिया की टाइनी शाखा खोल रखी है। सोमवार को उसका भतीजा संदीप मिश्रा टाइनी शाखा पर बैठे थे। कर्मचारी सूरज विश्वकर्मा रुपये लेने के लिए लीलापुर स्थित एसबीआई बैंक गया था। पुलिस चौकी से चंद कदम दूर टाइनी शाखा पर करीब 11.30 बजे तीन तीन नकाबपोश बदमाश आ धमके। बदमाशों ने शाखा के भीतर बैठे संदीप को तमंचा सटा दिया और कैश काउंटर से 45 हजार रुपये लूटकर रानीगंज अजगरा की ओर भाग निकले। बदमाशों के भागने के दौरान संदीप ने शोर मचाया, लेकिन बदमाश भागने में कामयाब रहे। घटना की जानकारी मिलने पर लालगंज पुलिस के साथ सीओ ओपी दुबे मौके पहुंचे। कुछ देर में पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण कर संदीप से घटना की जानकारी ली। बदमाशों की धरपकड़ के लिए स्वाट टीम के साथ लालगंज कोतवाल को सख्त निर्देश दिया। एसपी ने बताया कि बदमाशों की तलाश में टीमें लगाई गई हैं।
इनसेट------
एसपी ने खंगाला सीसीटीवी फुटेज
पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा टाइनी शाखा में घुसकर 45 हजार रुपये लूटने की सूचना मिलते ही चारों ओर चेकिंग कराने का निर्देश देते हुए घटनास्थल पर पहुंचे। संदीप से जानकारी लेने के बाद एसपी ने घटनास्थल के करीब स्थित पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। बदमाशों के भागने के समय हाईवे पर ट्रक आ जाने के कारण बदमाश पूरी तरह से कैद नहीं हो सके।
विज्ञापन
इनसेट------
बैंक की निगहबानी, टाइनी शाखा में हो गई लूट
रविवार को अवकाश के बाद सोमवार को बाजार से लेकर बैंक में भीड़भाड़ को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने सुबह से ही मातहतों को बैंकों की रखवाली के साथ ही बाजारों में नजर रखने का फरमान जारी किया गया था। लीलापुर पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी एसबीआई लीलापुर की निगहबानी करते रहे और बदमाशों ने मौका पाकर टाइनी शाखा में घुसकर 45 हजार रुपये लूट लिए। घटना के समय पुलिस चौकी पर केवल एक महिला आरक्षी ही मौजूद थी।
लुटेरों को पकड़ने में हांफ गई जेठवारा पुलिस
लीलापुर में संचालक से लूट के मामले को चोरी में पुलिस ने कराया था तब्दील
असली लुटेरे हाथ में न आने पर बदमाशों के निशाने पर है टाइनी शाखा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। एक ही दिन टाइनी शाखा में घुसकर व रास्ते में संचालक से तमंचे के बल पर लाखों रुपये लूटने वाले लुटेरों को पकड़ने में जेठवारा पुलिस हांफ गई। लीलापुर पुलिस ने भी संचालक से हुई लूट की घटना को पचाते हुए चोरी में तहरीर लिखवा ली। लोगों का कहना है कि असली लुटेरों के पकड़े न जाने की वजह से बदमाश टाइनी शाखा को ही अपना निशाना बना रहे हैं।
जेठवारा थाना क्षेत्र के डेरवा त्रिपाठी नगर में विपिन कुमार शुक्ला एसबीआई की टाइनी शाखा खोल रखी है। 7 अगस्त को टाइनी शाखा में घुसकर नकाबपोश बदमाशों ने 1 लाख 76 हजार रुपये लूट लिए। थोड़ी ही देर में बदमाशों ने बीओबी के टाइनी शाखा संचालक बालवेंद्र मिश्र से गजराही के पास तमंचे के बल पर 57 हजार रुपये लूट लिए। मौके पर पहुंचे एसपी ने घटना की छानबीन के बाद भरोसा दिलाया था कि जल्द ही बदमाशों को पुलिस दबोच लेगी। हालांकि ऐसा नहीं हो सका। करीब डेढ़ माह से अधिक का समय व्यतीत हो गया। अभी तक बदमाशों तक जेठवारा पुलिस नहीं पहुंच सकी। लुटेरों को पकड़ने में जेठवारा पुलिस हांफ रही है। इससे लोगों में आक्रोश भी पनप रहा है।
दूसरी ओर लालगंज कोतवाली क्षेत्र में 19 फरवरी को बदमाशों ने साहबगंज बाजार के पास टाइनी शाखा संचालक श्रीलाल रजक से रुपये लूट लिए थे। बाद में पुलिस ने तहरीर बदलवा ली और लूट के मामले को चोरी में बदलवाने में कामयाब रही। लोनी नदी पुल के करीब बदमाशों ने 19 मार्च को टाइनी शाखा संचालक से अनंत प्रसाद मिश्रा को भी अपना शिकार बना लिया। तमंचे के बल पर बदमाश रुपये लूटकर भाग निकले। पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बाद हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। कुछ दिनों तक शांत रहने के बाद बदमाशों ने मौका पाकर सोमवार को टाइनी शाखा को अपना शिकार बना लिया।