फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   इनामी अंतर्जनपदीय एचएस वाहन चोर पुलिस के हत्थे चढ़ा 17-51-39

इनामी अंतर्जनपदीय एचएस वाहन चोर पुलिस के हत्थे चढ़ा

Wed, 23 May 2018 07:04 PM IST
Updated Wed, 23 May 2018 07:04 PM IST
विज्ञापन
इनामी अंतर्जनपदीय एचएस वाहन चोर पुलिस के हत्थे चढ़ा 17-51-39

विज्ञापन
अंतर्जनपदीय एचएस इनामी वाहन चोर को पुलिस ने धर दबोचा। पशु तस्करी में लिप्त बदमाश के पास से एक चोरी की पिकअप व आठ बाइकें बरामद हुई। उसके पास से तमंचा कारतूस भी पुलिस ने बरामद कर लिया। हथिगवां समेत वाराणसी में पकड़े गए बदमाश के खिलाफ 16 मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि हथिगवां पुलिस मंगलवार की रात गश्त पर थी। किलहनापुर रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। एक पिकअप को पुलिसकर्मियों ने रोका। तलाशी के दौरान पिकअप से तीन बाइक मिली। पकड़े गए आरोपी के पास से 1 तमंचा व 2 कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान पकड़े गए हिस्ट्रीशीटर 10 हजार के इनामी बदमाश वीरेंद्र सिंह पुत्र शिवपाल सिंह निवासी समसपुर हथिगवां ने बताया कि उसके पास से बरामद दो हजार रुपये अपने साथी लईक कसाई निवासी लालगोपालगंज थाना नवाबगंज के साथ मिलकर अभय प्रताप सिंह पुत्र राजकुमार सिंह निवासी समयपुर के घर पर पूजास्थल से चुराया है। उसे वह शुभ समझकर अपने पास रखा था। वहां से जेवरात चुराए थे। अंतू थाना क्षेत्र के समोगर से 85 हजार रुपये व जेवरात चुराए थे। वह पशु तस्करी का काम भी करता है। अवारा गाय, बछड़ों को वाहनों से लादकर बाहर भेजा जाता है। उसकी निशानदेही पर आठ बाइकें चोरी की बरामद हुई। उसके खिलाफ हथिगवां व वाराणसी जनपद में 16 मुकदमे दर्ज हैं। एसपी ने सराहनीय कार्य करने पर पुलिस टीम को पांच हजार का इनाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed