फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   प्रेमिका के फेर में प्रेमी जान देने पर हुआ अमादा 18-45-14

प्रेमिका के फेर में प्रेमी जान देने पर हुआ अमादा 18-45-14

Mon, 03 Jul 2017 11:15 PM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
प्रेमिका के फेर में प्रेमी जान देने पर हुआ अमादा 18-45-14
प्रेमिका के फेर में प्रेमी जान देने पर हुआ अमादा
विज्ञापन

परेशान परिजनों की शिकायत पर पहुंची पुलिस ले गई थाने
प्रेम का भूत उतरने पर पुलिस ने किया परिजनों के सुपुर्द
अमर उजाला ब्यूरो
जलेशरगंज। प्रेमिका के लिए जान देने पर अमादा प्रेमी की हकरतों से परेशान परिवार के लोगों ने पुलिस बुला ली। पुलिस जान देने पर अमादा युवक को अपने साथ ले गई। रात भर थाने में रहने के बाद उसके सिर से प्रेम का भूत उतर गया। पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द युवक को कर दिया।

अंतू थाना क्षेत्र का एक युवक अपनी रिश्तेदारी की एक युवती से मोहब्बत करता था। दोनों के बीच करीब चार साल से मोहब्बत चल रही थी। रविवार को युवती के परिजनों ने उसकी सगाई कर दी। इस बात की जानकारी होने पर प्रेमी परेशान हो उठा। वह आत्मघाती कदम उठाने के लिए मकान के अंदर और बाहर भागता रहा। अचानक परिवार के लोगों ने उसे कमरे में फंासी लगाते हुए देख लिया। समय पर परिजन पहुंच गए और उसे नीचे उतारा। परिवार के लोगों की शिकायत पर पहुंची पुलिस प्रेमी युवक को अपने साथ थाने ले गई। जहां रात भर उसे थाने में रखा गया। सोमवार की सुबह प्रेमी युवक के सिर से प्रेम का भूत उतर गया। युवक को लेने के लिए परिजन थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने प्रेमी युवक को परिजनों के हवाले कर दिया। एसओ अंतू ने बताया कि प्रेमी युवक को थाने पर लाया गया था। प्रेमिका की सगाई होने के बाद वह आत्मघाती कदम उठाने की फिराक में था। वह प्रेमिका द्वारा ठगे जाने की बात कह रहा था। फिलहाल उसे परिवार के लोग अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed