{"_id":"5ad10ada4f1c1b360b8b46be","slug":"201523649242-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पट्टी में एमएससी गणित का पेपर आउट 20-41-23","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पट्टी में एमएससी गणित का पेपर आउट 20-41-23
Updated Sat, 14 Apr 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी केंद्र (फतेहपुर के लिए खास)
00000000000
राज्य विवि: एमएससी गणित का पेपर आउट, परीक्षा निरस्त
प्रतापगढ़ में पट्टी के एक केंद्र से वायरल हुआ पेपर, केंद्र व्यवस्थापक सहित आठ के खिलाफ मुकदमा
इलाहाबाद राज्य विवि की परीक्षा में प्रथम प्रश्नपत्र की जगह बांट दिए द्वितीय प्रश्नपत्र, सेंटर डिबार
जानकारी होने पर लिया वापस, एक परीक्षार्थी ने पेपर चुराकर सोशल मीडिया पर किया वायरल
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद/प्रतापगढ़। इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय की परीक्षा में लापरवाही थमने का नाम नहीं ले रही है। अब विश्वविद्यालय की एमएससी अंतिम वर्ष की परीक्षा में गणित द्वितीय प्रश्न पत्र का पेपर आउट हो गया है। इसकी जानकारी होने के बाद विश्व विद्यालय प्रशासन ने इलाहाबाद, फतेहपुर, कौशांबी और प्रतापगढ़ में शनिवार को दूसरी पाली में होने वाली इस परीक्षा को निरस्त कर दिया है। पट्टी इलाके के एक डिग्री कॉलेज से पेेपर आउट होने पर कुलसचिव ने यह फैसला लिया है। कुलसचिव ने केंद्र व्यवस्थापक सहित आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही केंद्र को डिबार कर दिया है।
पट्टी स्थित पं. राजपति महाविद्यालय परमीपट्टी में गुरुवार को एमएससी गणित प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा थी। कॉलेज प्रशासन की लापरवाही से गणित द्वितीय प्रश्नपत्र का पेपर खोलकर परीक्षार्थियों को बांट दिया गया। परीक्षार्थियों के हाथ में पेपर पहुंचने पर जब गलती का एहसास हुआ तो कक्ष निरीक्षकों ने पेपर लेकर प्रथम प्रश्नपत्र का पेपर बांटा। एमएससी की परीक्षा दे रहे 70 परीक्षार्थियों में से एक ने पर्चा चुराकर रख लिया। जबकि 69 परीक्षार्थियों ने पेपर लौटा दिया। उसने पेपर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसकी जानकारी विश्वविद्यालय तक पहुंच गई। शुक्रवार को मामले की जांच करने के लिए स्वयं कुलपति प्रो. राजेंद्र प्रसाद और कुलसचिव डॉ. साहबलाल मौर्य पट्टी स्थित कालेज पहुंचे। जब पेपर गिनवाया तो 70 की जगह 69 मिले। इस पर उन्होंने चार जिलों में शनिवार को दूसरी पाली में होने वाली गणित द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा को निरस्त करते हुए बाद में तिथि घोषित करने को कहा है। कुलसचिव ने पट्टी कोतवाली में केंद्र व्यवस्थापक मिथिलेश कुमार उपाध्याय, अमित कुमार, इंद्रजीत पांडेय, देवेंद्र प्रसाद दुबे, रमेश चंद्र पांडेय, अवधेश कुमार पांडेय, विनोद कुमार और उमेशचंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तहरीर दी है।